फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: सिंगल पैरेंट्स को करना पड़ता है इन चुनौतियों का सामना

Mon, 24 Mar 2025 11:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Mar 2025 11:19 AM IST
सार

Parenting Tips इस लेख में एकल अभिभावक के सामने आने वाली चुनौतियों या बच्चे की परवरिश में सामना की जाने वाली कई बाधाओं के बारे में प्रकाश डाला गया है।

विज्ञापन
What Are the Challenges of Being a Single Parent Know How to Overcome Parenting Tips
सिंगल पैरेंट्स की चुनौतियां - फोटो : Adobe

Parenting Tips :सिंगल पैरेंट विभिन्न परिस्थितियों जैसे तलाक, मृत्यु या अनियोजित घटनाओं का परिणाम हो सकता है, जिनके जीवन में काफी चुनौतियां होती हैं। हालांकि सिंगल पैरेंट्स की इन चुनौतियों पर कम ही चर्चा की जाती है। सिंगल पैरेंट्स की समस्याओं को समझने के लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि सिंगल पैरेंट का क्या मतलब है।



सिंगल पैरेंट का क्या मतलब होता है?

एकल अभिभावक (Single Parent) परिवार का अर्थ एक ऐसे परिवार से हैं, जहां बच्चे के पालन-पोषण की जिम्मेदारियां या तो केवल मां उठाती हैं या केवल पिता। इसके लिए उनके पास जीवनसाथी या लिव-इन पार्टनर नहीं होता है। सिंगल पैरेंट होने के कई कारण हो सकते हैं।

तलाक होने या जीवनसाथी की मृत्यु के बाद बिना जीवनसाथी के दूसरा साथी अकेले ही बच्चे का पालन पोषण करता है।  एकल अभिभावक के लिए बच्चों की परवरिश करना आसान नहीं होता, बल्कि कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में एकल अभिभावक के सामने आने वाली चुनौतियों या बच्चे की परवरिश में सामना की जाने वाली कई बाधाओं के बारे में प्रकाश डाला गया है।


What Are the Challenges of Being a Single Parent Know How to Overcome Parenting Tips
भावनात्मक चुनौतियां - फोटो : Freepik

भावनात्मक चुनौतियां

सिंगल अभिभावक होना भावनात्मक तौर पर आपके लिए मुश्किल हो सकता है। बच्चे के पालन के लिए साथी की कमी के कारण आप अकेलापन, गिल्ट और तनाव महसूस कर सकते हैं। उनके पास परवरिश को लेकर दैनिक जिम्मेदारियां साझा करने के लिए कोई साथी नहीं होता, ऐसे में भावनात्मक समर्थन की कमी महसूस करते हैं।

What Are the Challenges of Being a Single Parent Know How to Overcome Parenting Tips
आर्थिक चुनौतियां - फोटो : freepik

आर्थिक चुनौतियां

एकल माता या पिता आर्थिक समस्या का भी सामना कर सकते हैं। बच्चों की देखभाल के साथ ही आपके लिए काम और नौकरी को मैनेज करना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। बच्चों की परवरिश के लिए आपको आर्थिक तौर पर मजबूत होना जरूरी है। लेकिन काम पर जाना बच्चों को पालने में बाधक बनता है। ऐसे में अधिकतर मामलों में सिंगल पैरेंट पर आर्थिक दबाव भी अधिक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Are the Challenges of Being a Single Parent Know How to Overcome Parenting Tips
समय की कमी - फोटो : Adobe stock

समय की कमी

बिना साथी की मदद के बच्चों को पालने के कारण कई बार एकल  माता या पिता खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। कई बार तो वह बच्चों को भी समय नहीं दे पाते हैं। अकेले सारी जिम्मेदारियों का भार होने से आपके पास समय की कमी हो सकती है और आप बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते, जिससे भविष्य में बच्चे पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
What Are the Challenges of Being a Single Parent Know How to Overcome Parenting Tips
गलत परवरिश - फोटो : freepik

गलत परवरिश

समय की कमी के कारण आप बच्चे पर अधिक फोकस नहीं कर पाते,  उन्हें वक्त नहीं देते, जो उनके मस्तिष्क पर बुरे प्रभाव डालता है। साथ ही कई बार सिंगल पैरेंट अकेले बच्चे को नहीं संभाल पाते और धीरे-धीरे बच्चों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। अकेला बच्चा गलत संगत, गलत आदतें जल्दी अपना लेता है, क्योंकि उसकी निगरानी कर पाना अकेले माता पिता के लिए कुछ मुश्किल हो सकता है। इससे बच्चे की शिक्षा, स्वास्थ्य या व्यवहार पर भी असर पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed