फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Tips: शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये पांच सवाल, रिश्ते में नहीं आएगी अड़चन

Sun, 30 Jun 2024 08:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Jun 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
Wedding Tips 5 Questions to Ask Life Partner Before Marriage
शादी से पहले पूछें ये सवाल - फोटो : istock

शादी को हमारे देश में दो लोगों के बीच जन्म जन्म का रिश्ता माना जाता है। शादी वो रिश्ता होता है, जिसमें लड़का और लड़की अपना पूरा जीवन एक दूसरे साथ बिताते हैं। वहीं न केवल लड़का और लड़की बल्कि उनकी शादी से दो परिवार भी एक होते हैं। ऐसे में शादी अगर अरेंज हो यानी रिश्ता बनने से पहले तक आप अपने जीवन साथी के बारे में जानते ही न हों तो शादी होने से पहले उसके बारे में जरूर जान लें। वैसे तो पति और पत्नी के पास काफी वक्त होता है, धीरे धीरे एक दूसरे को जानने और एक दूसरे के मुताबिक जीवन में ढलने का लेकिन कुछ जरूरी बातें होती हैं जो शादी से पहले ही जान लेनी चाहिए। अगर जीवन साथी के बारे में ये बातें आपको पहले से पता होती हैं तो यह समझना आसान हो जाता है कि क्या आप दोनों एक दूसरे के लिए उपयुक्त हैं? आपके आगे का जीवन कैसा हो सकता है और आपको पार्टनर के साथ कैसे रहना है? तो चलिए जानते हैं वो पांच बाते जो शादी से पहले हर लड़की को अपने पार्टनर के बारे में जरूर जान लेनी चाहिए।

Wedding Tips 5 Questions to Ask Life Partner Before Marriage
जीवनसाथी के बारे में जानें पांच बातें - फोटो : istock

मन मुताबिक हो रही शादी?

लड़का हो या लड़की दोनों को ही शादी से पहले अपने होने वाले जीवन साथी से ये सवाल जरूर पूछ लेना चाहिए कि क्या शादी उसकी मर्जी और पसंद से हो रही है? किसी दबाव में आकर तो शादी के लिए हामी नहीं दी। अक्सर अरेंज शादियों में होता है कि लड़के या लड़की को परिवार के दबाव में शादी करनी पड़ती है। उन्हें आप पसंद नहीं होते या हो सकता है कि उन्हें पहले से ही कोई और पसंद हो। ऐसे में इस तरह के सवाल आप दोनों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।

Wedding Tips 5 Questions to Ask Life Partner Before Marriage
जीवनसाथी के बारे में जानें पांच बातें - फोटो : pixabay

पसंद और नापसंद

शादी से पहले आपको जीवन साथी की पसंद नापसंद के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए। जैसे आपको ये पूछ लेना चाहिए कि क्या वो शाकाहारी या मांसाहारी हैं? ड्रिंक और स्मोक करते हैं? उन्हें आप पसंद हैं या नहीं? इसके अलावा उनकी रुचि के बारे में और भी कई बातें जान लें। इससे आपको आपके पार्टनर के स्वभाव का भी पता चलता है और शादी के शुरुआती दिनों में आप उन्हें अजनबी नहीं समझेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Tips 5 Questions to Ask Life Partner Before Marriage
जीवनसाथी के बारे में जानें पांच बातें - फोटो : Istock

करियर का प्लान

शादी भविष्य से जुड़ा रिश्ता है। इसलिए एक दूसरे के करियर, नौकरी आदि के बारे में बाते क्लीयर कर लें। आपको पता होना चाहिए कि वह क्या काम करते हैं। उनकी सैलरी क्या है? भविष्य में करियर को लेकर उनके क्या प्लान है? इसके अलावा अगर आप नौकरी करती हैं तो ये भी जान ले कि क्या उन्हें शादी के बाद आपके नौकरी करने से परेशानी तो नहीं है? शादी के बाद उनका बाहर बसने का इरादा तो नहीं?

विज्ञापन
Wedding Tips 5 Questions to Ask Life Partner Before Marriage
जीवनसाथी के बारे में जानें पांच बातें - फोटो : istock

क्या सोचते हैं आपके बारे में

शादी के लिए सबसे जरूरी होता है एक दूसरे के बारे में सकारात्मक सोच होना। आपको उनसे पूछ लेना चाहिए कि वह आपके बारे में क्या सोचते हैं। ताकि वह आपसे शादी अपनी पसंद से कर रहे हैं ये बात स्पष्ट पता चल जाए। ये भी जान लें कि उनकी आपसे क्या उम्मीदें हैं। वह कैसा लाइफ पार्टनर चाहते हैं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed