कहा जाता है कि लड़कियां अपने चेहरे पर निखार लाने से लेकर अपने कपड़ों तक, हर एक चीज का खास ख्याल रखती हैं। लेकिन क्या लड़के नहीं करते? इसका जवाब हां ही होगा क्योंकि वैलेंटाइन डे के पूरे हफ्ते आपको लड़के शानदार लुक्स में नजर आएंगे। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कि लड़कों के लुक्स में कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप घबरा जाएं, बल्कि हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप सुंदर और हैंडसम भी दिखेंगे और आपकी गर्लफ्रेंड खास भी महसूस करेगी।
{"_id":"601e836b53901044a70febf9","slug":"valentine-week-list-2021-rose-day-purpose-day-chocolate-day-promise-day-teddy-day-hug-day-kiss-day-date-list-boys-can-make-girlfriend-feel-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Week 2021: गर्लफ्रेंड को खास महसूस करवाने के लिए अपने लुक्स के साथ करें इस तरह से बदलाव, जानें इस बारे में सबकुछ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Valentine Week 2021: गर्लफ्रेंड को खास महसूस करवाने के लिए अपने लुक्स के साथ करें इस तरह से बदलाव, जानें इस बारे में सबकुछ
Sun, 07 Feb 2021 08:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
शेविंग से लेकर नहाने तक
- सबसे पहले लड़कों को शेविंग करना चाहिए। आप चाहे तो फ्रेंच रख सकते हैं या फिर पूरी शेव कर सकते हैं। इस तरह के लड़के काफी हैंडसम और प्यारे लगते हैं। वहीं, अगर आप दाढी रखते हैं तो फिर अपनी दाढ़ी को सेट कर लें और बाजार में कई तरह के दाढ़ी पर लगाने वाली क्रीम आती है, जिनकी मदद से आप अपने दाढ़ी के बालों को काले और शानदार बना सकते हैं। इसके अलावा आपको अपनी आइब्रो का भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये भी आपके लुक को शानदार बनाने में अहम रोल निभाती हैं। साथ ही आपको अच्छे से नहाना है और अपने चेहरे को चमकदार भी बनाना है।
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सही कपड़े चुने
- आप जवां और हैंडसम दिखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सही कपड़े पहनने चाहिए। इसके लिए आप न्यू ट्रेंड वाले कपड़े भी पहन सकते हैं। आपको न तो बच्चों की तरह ड्रेस पहननी है और न ही किसी बुजुर्ग की तरह। बल्कि आपको ऐसे तैयार होना है जिससे आप काफी हैंडसम लगो और आपकी गर्लफ्रेंड आपको देखते ही रह जाए। आपको कोशिश करनी चाहिए कि सुपरमैन, कलरफुल पैचेज या फिर प्रिंट्स वाले कपड़े न पहने। इसकी जगह पर आप जींस पैंट और एक कूल सी टीशर्ट पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परफ्यूम जरूर लगाएं
- ये बात तो सभी जानते हैं कि लड़कियों को महक काफी पसंद होती है। ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे हैं, तो आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको परफ्यूम का इस्तेमाल करना है। हालांकि, आप नहाकर और अच्छे कपड़े पहनकर जा रहे हैं, लेकिन अगर आपने परफ्यूम नहीं लगाया है तो आपकी ये सब मेहनत अधूरी रह सकती है। इसलिए ऐसे परफ्यूम का इस्तेमाल करें जिसकी स्मेल काफी अच्छी और लंबे समय तक टिकने वाली हो।
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बालों का रखें खास ध्यान
- इसके बाद आपको अपने बालों पर विशेष ध्यान देना है। बालों पर अच्छा सा कोई तेल लगाएं या फिर अगर आप जेल या वैक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इनकी मदद से भी आप अपने बालों को नया लुक दे सकते हैं। क्योंकि बाल पर ही आपका पूरा लुक निर्भर करता है। वहीं, आखिर में आपको अपने जूते का काफी ख्याल रखना है। अब जाहिर है कि आपने जींस पहनी है तो आपको कोई स्पोर्ट्स जूते ही पहनने चाहिए। जबकि कई लोग जींस पर काले जूते पहन लेते हैं, जिससे आपका लुक खराब हो सकता है।