फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine day 2024: जीवनसाथी के लिए बना दें यादगार वैलेंटाइन, शादी के बाद पहली बार इन तरीकों से करें सेलिब्रेट

Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
विज्ञापन
valentine day 2024 Celebration Tips after Marriage First Valentine Day With Life Partner
Valentine Day 2024 - फोटो : Istock

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे मनाने की उत्सुकता हर प्यार करने वाले को होती है। हालांकि इसे अधिकतर युवाओं से जोड़कर देखा जाता है। रिलेशनशिप में होने पर अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ और सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। अपने क्रश से प्यार का इजहार करने के लिए भी लोग वैलेंटाइन डे मनाते हैं। हालांकि जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनके प्यार और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भी वैलेंटाइन डे एक बेहतरीन दिन है। शादीशुदा कपल अपने रिश्ते में रोमांस और उत्साह को बरकरार रखने के लिए वैलेंटाइन डे मनाते  हैं। 




हालांकि जिन कपल की नई शादी हुई है, उनके लिए वैलेंटाइन डे एक बहुत अच्छा मौका होता है, एक दूसरे के और करीब आने का, साथ ही अपने रिश्ते की शुरुआत यादगार तरीके से करने का। हिंदू पर्व करवा चौथ के बाद ये दूसरा मौका होता है, जब शादीशुदा जोड़ा एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करता है। ऐसे में अगर आपकी नई शादी हुई है तो शादी के बाद पहला वेलेंटाइन अपने जीवनसाथी के साथ यादगार बना देने के लिए कुछ खास तरीके अपनाएं।

valentine day 2024 Celebration Tips after Marriage First Valentine Day With Life Partner
Valentine Day 2024 - फोटो : iStock

सरप्राइज देकर चेहरे पर लाएं मुस्कान

जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ बड़ा करने की जरूरत नहीं। छोटी छोटी चीजों या सरप्राइज देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। जैसे सुबह उनके बिस्तर के पास कोई तोहफा, फूल रख दें। पुरुष अपनी पत्नी के लिए सुबह का नाश्ता बनाकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। दफ्तर से जल्दी वापस आकर पत्नी का सरप्राइज दे सकते हैं। वापसी में उनके लिए उनकी पसंद की कोई चीज ला सकते हैं।

valentine day 2024 Celebration Tips after Marriage First Valentine Day With Life Partner
Valentine Day 2024 - फोटो : Istock

तोहफा जीत लेगा दिल

वैलेंटाइन डे पर अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा दे सकते हैं। तोहफा ऐसा हो कि उनके दिल को छू जाए। तोहफा केवल उस वक्त के लिए ही नहीं, सालों बाद आज के दिन की याद को बरकरार रखने का भी एक जरिया बन सकता है। इसलिए तोहफे में उनकी पसंद की चीज तो दे ही सकते हैं, इसके अलावा कुछ ऐसा दें जिसे वह सालों-साल संभालकर रख सकें। आपकी और उनकी कोई तस्वीर फोटो फ्रेम कराकर, कोई वीडियो एडिट करके या कोई यादगार तोहफा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
valentine day 2024 Celebration Tips after Marriage First Valentine Day With Life Partner
Valentine Day 2024 - फोटो : istock

डिनर डेट पर जाएं

वैलेंटाइन डे के मौके पर शाम को दोनों अपना काम पूरा करके एक दूसरे के लिए वक्त निकालें और कहीं बाहर घूमने जाएं। किसी रोमांटिक जगह पर डिनर कर सकते हैं। पार्टनर की पसंदीदा डिश आर्डर करके उन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं। 

विज्ञापन
valentine day 2024 Celebration Tips after Marriage First Valentine Day With Life Partner
Valentine Day 2024 - फोटो : Pixabay

सफर पर जाएं 

दो दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शादी के बाद शुरुआती एक साल पति-पत्नी एक दूसरे को समझने को कोशिश करते हैं। इसलिए परिवार से दूर दोनों कुछ वक्त अकेले बिता सकते हैं। सफर के लिए किसी नजदीकी पर्यटन स्थल जा सकते हैं। हाल फिलहाल ही हनीमून से लौटे हैं और दूसरी ट्रिप पर नहीं जाना चाहते हैं तो अपने ही शहर में कहीं पिकनिक या शाॅपिंग या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed