फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2022: शादी के बाद पहले वैलेंटाइन डे को इन तरीकों से मनाएं बेहद खास

Mon, 14 Feb 2022 01:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2022 After Marriage Couple First Valentines Day Celebration Tips
पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन - फोटो : istock

प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना खास होता है। इस महीने की 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों का खास दिन है। शादी से पहले वैलेंटाइन डे को मनाने का तो क्रेज होता ही है, लेकिन शादी के बाद अगर पति- पत्नी का पहला वैलेंटाइन डे पड़ रहा है तो उसे मनाने का उत्साह कुछ अलग ही होता है। शादीशुदा जोड़े के लिए यह पहला मौका होता है कि जब वह पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि प्रेमी युगल की तरह एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। अपने पार्टनर पर प्यार जताने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। हर कोई चाहता कि उनका पहला वैलेंटाइन डे यादगार बने, इसके लिए आप कई आइडिया अपना सकते हैं। अगर आप शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं तो कुछ टिप्स को अपनाकर अपने जीवनसाथी के लिए यह दिन खास बना सकते हैं। 

Valentine Day 2022 After Marriage Couple First Valentines Day Celebration Tips
पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन - फोटो : Pixabay

तोहफे से करें सरप्राइज

शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं तो इस दिन पर अपने पार्टनर को खास महसूस करवाएं। इसके लिए आप सुबह की शुरूआत पार्टनर को सरप्राइज दे कर करें। पार्टनर की नींद खुलने से पहले ही उनके तकिए के पास एक प्यारा सा तोहफी रख दें। जब आपका पार्टनर उठेगा और अपने बगल में गिफ्ट रखे देखेंगा तो वह जरूर खुश हो जाएगा।

Valentine Day 2022 After Marriage Couple First Valentines Day Celebration Tips
पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन - फोटो : istock

गुलाब देकर चेहरे पर लाएं मुस्कान

वैलेंटाइन डे गुलाब की खूबसूरती और खुशबू के बिना अधूरा है। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में उन्हें गुलाब दें लेकिन कुछ अलग तरीके से। वैलेंटाइन डे पर भी सामान्य दिनों की तरह अगर आपके पार्टनर ऑफिस में हों या फिर घर के काम में व्यस्थ हों, तो कुछ अलग करके दिन खास बनाएं। उन्हें किसी अजनबी के हाथों गुलाब भिजवाएं। अगर उन्हें कोई और फूल पसंद है तो उनका पसंदीदा फूल और प्यार भरा संदेश भेज दें। इससे आपका पार्टनर चौक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2022 After Marriage Couple First Valentines Day Celebration Tips
पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन - फोटो : iStock

प्यार का इजहार

बिना प्यार के इजहार के वैलेंटाइन डे अधूरा है। ऐसे में उन्हें स्पेशल महसूस कराने के साथ ही अपने दिल की भावनाएं भी व्यक्त करें। इसके लिए आप अलग-अलग तरकीब अपना सकते हैं। आजकल अधिकतर लोग सोशल मीडिया फ्रेंडली होते हैं। अगर आपका पार्टनर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हों तो इसी के जरिए उनपर प्यार लुटाएं। आप उनके लिए अपनी प्रोफाइल में बदलाव कर सकते हैं। इंस्टाग्राम यूजर हैं तो अपने पार्टनर के नाम को जोड़कर अपना नाम रखें। या फिर व्हाट्सएप व फेसबुक पर डीपी और स्टेट्स अपडेट कर सकते हैं। अच्छे अच्छे स्टेट्स लगाकर अपने प्यार का इजहार करें।

विज्ञापन
Valentine Day 2022 After Marriage Couple First Valentines Day Celebration Tips
पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन - फोटो : istock

डिनर डेट

कोरोना काल चल रहा है, ऐसे में घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं। वैलेंटाइन डे घर पर ही मना रहे हैं तो एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर का आयोजन कर सकते हैं। भले ही बाहर न जा रहे हों लेकिन घर पर ही अच्छे से तैयार हों और डिनर डेट को एंजाॅय करें। बाहर से खाना मंगवा सकते हैं या फिर परिवार के सदस्यों की मदद से पार्टनर की पसंद का खाना बनाकर उसे स्पेशल महसूस करवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed