फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentine Day 2022: सिंगल हैं तो इन चार तरीकों से मनाएं वैलेंटाइन डे, अकेलापन नहीं होगा महसूस

Mon, 14 Feb 2022 01:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 fun ideas for Singles Celebrating Solo Valentines
सिंगल कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : istock

फरवरी प्यार का महीना होता है। महीने के पहले हफ्ते से प्यार के दिनों की शुरुआत हो जाती है। वैलेंटाइन वीक के हर दिन कपल एक दूसरे के लिए कुछ खास करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह मनाने के लिए कपल्स के पास करने के लिए काफी कुछ होता है लेकिन जो लोग सिंगल हैं यानी जो किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं, वह अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि वैलेंटाइन वीक में वह क्या करें? दरअसल, उनके दोस्त, करीबी अपने अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाते हैं, वहीं सिंगल ये सब देख अकेला महसूस कर सकते हैं। उन्हें लगता है कि वैलेंटाइन डे उनके मनाने वाला पर्व नहीं है, ऐसे में लिए यह दिन उत्साहित करने वाला नहीं होता। लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर आपको अकेला महसूस नहीं होगा। यहां सिंगल लोगों के लिए वैलेंटाइन डे मनाने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपना वैलेंटाइन डे जमकर सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके लिए न तो आपको लवर या रिलेशनशिप में होने की भी जरूरत नहीं।

Happy Valentine Day 2022 fun ideas for Singles Celebrating Solo Valentines
सिंगल कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : istock

दोस्तों संग करें मस्ती

वैलेंटाइन डे के बहाने आप अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। उन्हें घर पर बुलाए या पुराने दोस्तों के एकत्र करके कहीं लंच व डिनर का प्लान कर सकते हैं। आप अपने उन दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं जो आपकी ही तरह सिंगल हैं। आपको और आपके दोस्तों को सिंगल होने का अहसास नहीं होगा और आप कपल्स से ज्यादा इस दिन को एंजाॅय कर पाएंगे।

Happy Valentine Day 2022 fun ideas for Singles Celebrating Solo Valentines
सिंगल कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : Pixabay

परिवार के साथ घूमने का प्लान

सिंगल लड़के या लड़कियां वैलेंटाइन डे को फैमिली के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। प्यार का इजहार केवल कपल या लव लाइफ पार्टनर से ही नहीं बल्कि अपने परिवार से भी किया जा सकता है। आप अपनी फैमिली को आई लव यू बोल कर परिवार के अधिक करीब आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 fun ideas for Singles Celebrating Solo Valentines
सिंगल कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : Pixabay

वेब सीरीज या फिल्म देखें

वैलेंटाइन डे पर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कोई मूवी देखने जा सकते हैं। चाहें तो घर पर ही कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। यकीन मानिए आपको महसूस ही नहीं होगा कि आपको किसी लव पार्टनर की जरूरत है या आप सिंगल हैं।

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 fun ideas for Singles Celebrating Solo Valentines
सिंगल कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : istock

शॉपिंग करें

अगर आप सिंगल हैं तो वैलेंटाइन डे को मस्ती में एंजॉय करने के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। शॉपिंग अच्छा टाइम पास हो सकता है। आप विंडो शॉपिंग भी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed