Baby Names Starting With R Letter: बच्चे का नाम रखना एक अहम जिम्मेदारी है। माता-पिता बच्चे के जन्म के बाद पहली बार बच्चे के लिए जो अहम फैसला लेते हैं, वह उसका नामकरण करना ही होता है। अभिभावक बच्चे का नाम रखने के लिए उसके जन्म से पहले से ही उत्साहित रहते हैं। कुछ लोग तो अपने बच्चे का नाम जन्म से पहले ही तय कर लेते हैं तो कुछ जन्म तिथि और उसकी कुंडली के मुताबिक नामकरण करते हैं। कई बार राशि के अनुसार बच्चे का नाम रखना होता है। ऐसे में अगर आपके बेटे या बेटी का नामकरण तुला राशि में होना है तो र या त अक्षर से शुरू होने वाले नाम रख सकते हैं। अगर माता-पिता अपने बच्चे को र अक्षर का नाम देना चाहते हैं तो तुला राशि के अनुसार रा, री, रू, रे, रो से शुरू होने वाले नाम रखें।
R Letter Baby Names: बेटे या बेटी का रखें र अक्षर से शुरू होने वाला मॉडर्न नाम, ये रही सुंदर नामों की सूची
Baby Names Starting With R Letter यहां हिंदू लड़के और लड़कियों के लिए तुला राशि के र अक्षर से शुरू होने वाले नामों की सूची दी जा रही है, जो आज के युग के मुताबिक आधुनिक और नए हैं। इस तरह के नाम कम ही सुनने को मिलते हैं लेकिन इनका अर्थ खूबसूरत है।
र अक्षर से लड़कियों के आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम
राशा
राशा नाम आज के युग का है। ये नाम नया है और यूनिक भी है। हालांकि राशा शब्द का अर्थ बहुत सुंदर है। राशा सुंदर हिरण को कहते हैं। बेटी के लिए राशा नाम आधुनिक के साथ ही सुंदर अर्थ वाला है।
राध्या
राधा नाम तो आपने बहुत बार सुना होगा। श्रीकृष्ण की प्रेमिका राधा से प्रेरित राध्या नाम माॅर्डन और अनोखा है। राध्या का मतलब होता है जो पूजा के योग्य हो। बेटी का नाम राध्या रख सकते हैं।
रेवा
रेवा एक नदी का नाम है। नर्मदा नदी का दूसरा नाम रेवा है। इसके अलावा माता दुर्गा के कई नामों में से एक रेवा भी है। रेवा नाम का अर्थ चंचल, तेज, एक सितारे से भी है।
रेयांशी
अपनी लाडो का नाम तुला राशि में रखना चाहते हैं तो रेयांशी नाम रखें। रेयांशी देवी लक्ष्मी का एक स्वरूप है। बेटी तो लक्ष्मी स्वरूपा ही होती हैं, इसलिए उस पर ये नाम भी जचेंगा। रेयांशी का मतलब है भगवान विष्णु का अंश या सुंदर लड़की।
रुचा
अपनी बिटिया का नाम रुचा रख सकते हैं। रुचा का अर्थ बहुत सुंदर है। वैदिक गीत को रुचा कहा जाता है। रुचा का मतलब प्रकाश या प्रतिभा से भी है।
रूहानी
रूहानी का मतलब आध्यात्मिक या पवित्र होता है। रूहानी यानी जो रूह से संबंधित हो। यह नाम रूही शब्द से बना है। रूह यानी आत्मा या प्राण। रूहानी नाम काफी मनमोहक भी है।
र अक्षर से लड़कों के आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम
रियांश
रियांश नाम का मतलब है सूर्य की पहली किरण या भगवान विष्णु का अंश। आपका बेटा आपके जीवन में सूरज की पहली किरण के जैसा ही है। साथ ही ये नाम भगवान से संबंधित है। ऐसे में आधुनिक से साथ ही रियांश धार्मिक नाम भी है।
रिहान
रिहान का मतलब है जिसे भगवान ने चुना हो या जो शत्रुओं का नाश करने वाला हो। यह हिंदू धर्म से जुड़ा नया और सुंदर अर्थ वाला नाम है। ईश्वर के उपहार को भी रिहान कहते हैं।