फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: हर माता-पिता के दिल में बसते हैं ये 5 सपने, क्या आपने कभी समझे?

Tue, 22 Jul 2025 11:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

Parenting Tips: बच्चों को भी अपने माता-पिता के सपने, उनकी ख्वाहिशों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि उन्हें पूरा कर वह अपने अभिभावक के जीवन में खुशहाली ला सकें। इस लेख में जानते हैं उन 5 सपनों के बारे में, जो लगभग हर मां-बाप अपने बच्चों के लिए देखते हैं।

विज्ञापन
Top 5 Things every Parents Secretly Wish for their kids Mata-pita ki 5 chhupi khwahishein bachchon se
माता-पिता के सपने - फोटो : Adobe stock

Parenting Tips: किसी युगल के माता-पिता बनने के बाद उनके इच्छाओं में कुछ नई ख्वाहिशें शामिल हो जाती हैं। खुद से अधिक लोग अपने बच्चों के लिए सपने देखने लगते हैं। माता-पिता बिना कुछ कहे बच्चे के लिए हर संभव त्याग करते हैं। वे हर दिन अपने बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, वह भी बिना किसी अपेक्षा के। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे अपने मन में बच्चों के लिए कौन-कौन से सपने संजोते हैं? 



हर माता के कुछ समान लेकिन बेहद भावुक सपने होते हैं जो उनके बच्चे की सफलता, खुशहाली और अच्छे संस्कारों से जुड़े होते हैं। बच्चों को भी अपने माता-पिता के सपने, उनकी ख्वाहिशों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि उन्हें पूरा कर वह अपने अभिभावक के जीवन में खुशहाली ला सकें। इस लेख में जानते हैं उन 5 सपनों के बारे में, जो लगभग हर मां-बाप अपने बच्चों के लिए देखते हैं।
 

Top 5 Things every Parents Secretly Wish for their kids Mata-pita ki 5 chhupi khwahishein bachchon se
बच्चा खुश रहे - फोटो : freepik.com

बच्चा खुश रहे

हर माता-पिता की सबसे बड़ी इच्छा होती है कि उनका बच्चा जीवन में खुश रहे, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा स्ट्रेस को संभालना सीखें, खुशी से जीएं और मानसिक शांति में रहें। बच्चा मानसिक और भावनात्मक रूप से संतुलित रहे, यही सपना माता-पिता देखते हैं।

Top 5 Things every Parents Secretly Wish for their kids Mata-pita ki 5 chhupi khwahishein bachchon se
आत्मनिर्भर बने  - फोटो : freepik.com

आत्मनिर्भर बने 

बच्चा अपनी पहचान खुद बनाए, इस इच्छा के साथ माता-पिता उसे पढ़ाते लिखाते हैं। हर अभिभावक चाहता है कि बच्चा दूसरों पर निर्भर न होकर अपनी एक अलग पहचान बनाए। वो उसे मेहनती, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनते हुए देखना चाहते हैं ताकि जब वे साथ न हों, तब भी आप मजबूती से खड़े रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Things every Parents Secretly Wish for their kids Mata-pita ki 5 chhupi khwahishein bachchon se
नैतिक और अच्छे संस्कारों वाला इंसान बने - फोटो : freepik

नैतिक और अच्छे संस्कारों वाला इंसान बने

पढ़ाई, नौकरी और पैसा ज़रूरी है, लेकिन माता-पिता के लिए बच्चे के अंदर मानवीयता, सच्चाई और आदर्श सबसे बड़ी दौलत होते हैं। वे चाहते हैं कि आप एक अच्छा इंसान बनें, जिससे समाज में गर्व हो।
 

विज्ञापन
Top 5 Things every Parents Secretly Wish for their kids Mata-pita ki 5 chhupi khwahishein bachchon se
सुरक्षित और स्थिर जीवन जिए - फोटो : freepik.com

सुरक्षित और स्थिर जीवन जिए

हर मां-बाप की यह चाह होती है कि बच्चा जीवन में किसी खतरे या असुरक्षा में न रहे। वे उसे एक स्थिर नौकरी, अच्छा जीवनसाथी और सुरक्षित भविष्य के साथ देखना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed