फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन साथी की चाह डाल सकती है मुश्किल में, भूलकर ना करें ये गलती

Wed, 20 Nov 2019 12:18 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Wed, 20 Nov 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
tips to help you safe online dating
online dating

ऑनलाइन डेटिंग की चाह सभी को होती है। इस समय तो बहुत से एप्प और साइट ऐसी हैं जो ऑनलाइन डेटिंग की सुविधा देती है। लेकिन कई बार ऑनलाइन पार्टनर ढूंढने के चक्कर में आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दरअसल, सुरक्षा की नजर से आज भी लोग इसे पूरी तरह नहीं अपना पाएं हैं। इसी वजह से ऑनलाइन जीवनसाथी चुनने से भी लोग परहेज करते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी दुविधा में हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स जिसके जरिए बिल्कुल सुरक्षित तरीके से आप भी ऑनलाइन जीवनसाथी चुन सकती हैं। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए वो आसान से टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप कर सकती हैं सेफ ऑनलाइन डेटिंग।

tips to help you safe online dating
online dating - फोटो : social media
बनाएं शानदार प्रोफाइल 
ऑनलाइन डेटिंग साइट पर प्रोफाइल बनाना एक मुश्किल भरा काम होता है। सबसे पहली चीज, आपकी प्रोफाइल पॉजिटिव और कैज़ुअल होनी चाहिए। अपने बारे में अच्छा और कैची इंट्रोडक्शन दें। इस परिचय में अपने व्यवसाय और आदतों के बारे में शेयर करें। सबसे जरूरी चीज कि आप अपने ड्रीम मैन में क्या खूबियां देखना चाहती हैं, इसे शेयर करें। ध्यान रहे कि प्रोफाइल में कुछ भी बनावटी न लिखें। 
tips to help you safe online dating
online dating
प्रोफाइल पिक्चर स्पष्ट होनी चाहिए
ध्यान रखें कि एक अच्छी और क्लियर फोटो से आपकी पर्सनालिटी में निखार आता है और आप दूसरों की नजर में आ जाते हैं। इसीलिए प्रोफाइल पिक्चर का चुनाव करते समय ध्यान दें कि फोटो हाल ही की होनी चाहिए और ऐसी हो जो आपकी पर्सनालिटी को बयां करती हो। एक क्लीयर और कॉन्फिडेंट फोटो क्लिक कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to help you safe online dating
online dating
बातचीत की शुरूआत करें
ऑनलाइन डेटिंग के दौरान अगर कोई पसंद आता है तो उससे बातचीत की शुरूआत कैसे करें इसको लेकर अक्सर असमंजस रहता है। इतना सोचने के बजाए आप सिंपल ‘हैलो! हाऊ आर यू’ पूछकर बातचीत की शुरूआत कर सकती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ाएं जैसे क्या पसंद है और प्रोफाइल अच्छी है या फोटो के लिए भी कॉम्पिलीमेंट दे सकती हैं। ध्यान रखें कोई भी गलत बात ना करें क्योंकि इसका प्रभाव सामने वाले पर नकारात्मक भी जा सकता है। 
विज्ञापन
tips to help you safe online dating
online dating
सिक्योरिटी चेक करते रहिए
अगर आपको अपनी प्रोफाइल हैक होने का डर हो तो बीच-बीच में अपनी सिक्योरिटी सेटिंग ठीक करते रहें और पासवर्ड चेंज करते रहें। ध्यान रखें हैकिंग पहले की तुलना में बढ़ी है और साइबर क्राइभी तेजी से बढ़े हैं। सुरक्षा ही आपको मुसीबत से बचा सकती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed