फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो चार बातें, जो आपको रख सकती हैं पार्टनर संग खुश, कभी न करें नजरअंदाज

Mon, 20 Sep 2021 09:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 20 Sep 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Tips to be happy with your partner in relationship
पार्टनर को खुश रखने के टिप्स - फोटो : istock

प्यार एक खूबसूरत एहसास के साथ ही जिंदगी को सुगम बनाने का एक तरीका भी है। जब दो लोग प्यार के रिश्ते में जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, तो उनके चारों तरफ खुशियां ही खुशियां होती हैं। वे अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए कई सपने सजाते है और इन सपनों को पूरा भी करते हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि जहां जितना ज्यादा प्यार होता है उतनी ही वहां तकरार भी होती है। ऐसा ही कुछ प्यार के रिश्ते में भी देखा जाता है, जहां पार्टनर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते हैं। लेकिन कई मर्तबा ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि दोनों के रिश्तों में दरार तक आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि कोई एक भी समझदारी दिखाकर अपने डूबते रिश्ते को बचा ले। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताते हैं, जिनका ध्यान रखकर आप अपने प्यार के रिश्ते को खुशहाल बना सकते हैं।

Tips to be happy with your partner in relationship
पार्टनर को खुश रखने के टिप्स - फोटो : Pixabay

केयरिंग रहना

  • हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसके लिए केयरिंग हो, उसकी चिंता करे और उसे समझे, क्योंकि रिश्तों में लापरवाही कड़वाहट तक घोल देती है। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर संग प्यार के रिश्ते में खुश रहना चाहते हैं, तो आपको अपने पार्टनर के लिए केयरिंग रहना पड़ेगा।
Tips to be happy with your partner in relationship
पार्टनर को खुश रखने के टिप्स - फोटो : istock

सुख में न हो, पर दुख में साथ हो

  • हर पार्टनर चाहता है कि उसका साथी उसके साथ हर दुख की घड़ी में खड़ा हो। एक बार को आप अपने पार्टनर के साथ सुख की घड़ी में साथ न हो, तो फिर भी चल जाएगा। लेकिन अगर आप उनके साथ दुख की घड़ी में खड़े नहीं रहते हैं, तो इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर नजर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to be happy with your partner in relationship
पार्टनर को खुश रखने के टिप्स - फोटो : istock

शक न करना

  • कई लोगों की शुरुआत से आदत होती है कि वे हर किसी पर बेवजह का शक करते हैं, और ये आदत उनकी लगातार चलती जाती है जिसकी वजह से वे अपने पार्टनर तक पर शक करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में रिश्ते खराब होते हैं। इसलिए बेवजह शक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Tips to be happy with your partner in relationship
पार्टनर को खुश रखने के टिप्स - फोटो : istock

चीजों से समझौता करना

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे हर चीज को लेकर खुला बोल देते हैं। जैसे अगर उन्हें कुछ खाने में पसंद नहीं है तो वो किसी के सामने भी इस बात को बोल देते हैं। लेकिन आपको अपने पार्टनर संग समझौता करना आना चाहिए। इससे आपके पार्टनर आपसे खुश रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed