फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके हंसते-खेलते परिवार को तोड़ने के लिए काफी हैं आपकी ये छोटी सी बातें, पति-पत्नी कभी न करें ये चार गलतियां

Fri, 22 Oct 2021 09:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Oct 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
tips for marriage Four reasons to break up a marriage
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

प्यार के रिश्ते में जितना अपनापन होता है, उतने ही लड़ाई-झगड़े भी इसी रिश्ते में देखे जाते हैं। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि इस रिश्ते की नींव मजबूत नहीं होती। बल्कि इस रिश्ते में प्यार काफी ज्यादा होता है। वहीं, जब हम प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो काफी खुश होते हैं और अपने पार्टनर संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं, उनकी इज्जत करते हैं जिससे दोनों के बीच प्यार और गहरा होता है। लेकिन कभी-कभी जाने-अनजाने पति-पत्नी अपने इस रिश्ते में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण हमारा रिश्ता बिखरने की कगार तक पहुंच जाता है। इसलिए कभी भी भूलकर भी इन गलतियों को नहीं करना चाहिए, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं क्योंकि इनकी वजह से रिश्ता ही खराब होता है। तो चलिए जानते हैं पति-पत्नी को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं।

tips for marriage Four reasons to break up a marriage
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

आए दिन ताने मारना

  • मजाक भी एक हद तक किया जाए, तो सही रहता है। ठीक ऐसे ही ताने हैं, जो आप तो अपने पार्टनर को मार देते हैं, लेकिन हो सकता है कि उन्हें इस पर गुस्सा आए और आगे चलकर यही बात बड़ा रूप ले ले। इसलिए कभी भी किसी भी बात को लेकर अपने पार्टनर को ताने ने मारें, बल्कि आपके मन में कुछ है तो दोनों बैठकर बात करें।
tips for marriage Four reasons to break up a marriage
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

अचानक झूठ बोलना शुरु कर देना

  • कई लोग होते हैं, जो पहले तो हमेशा अपने पार्टनर को हर बात बताते हैं और हमेशा उनसे सच भी बोलते हैं। लेकिन कुछ समय बाद किसी की संगत में आकर या किसी अन्य कारण से वो झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका झूठ आपके रिश्ते में जहर घोलने का काम करता है। इसलिए झूठ बोलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for marriage Four reasons to break up a marriage
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बातें छुपाकर रखना

  • किसी भी रिश्ते को ये शोभा नहीं देता कि वो अपने पार्टनर से बातें छुपाएं। उदाहरण के लिए आपने अपने पार्टनर को कहा है कि आप किसी भी तरह का नशा नहीं करते हैं और आप उनके पीठ-पीछे धूम्रपान या अल्कोहल या फिर दोनों का सेवन करते हैं। लेकिन सोचिए जब ये बात आपके पार्टनर को पता चलेगी, तो उनके विश्वास को कितनी ठेस पहुंचेगी। इसलिए बातें छुपाने की जगह बताना सीखिए।
विज्ञापन
tips for marriage Four reasons to break up a marriage
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर के घर वालों को बुरा-भला कहना

  • माना पार्टनर्स के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि आप अपने पार्टनर के परिवार वालों के बारे में भला-बुरा कहें। ऐसा करने से रिश्ता बिगड़ता है और उसमें कई बार दरारें तक आ जाती हैं जो आगे चलकर रिश्ता बिखरने के रूप में सामने आती हैं। इसलिए अपने झगड़े में पार्टनर के परिवार को न लाना ही बेहतर विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed