आपको इस बात को महसूस करते रहना चाहिए कि आप अपने रिश्ते में कैसा महसूस कर रहे हैं। असहजता रिश्तों में खटास की वजह बन सकती है। मनमुटाव किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि पार्टनर के साथ आपका रिश्ता स्वस्थ और मजबूत रहे ताकि प्यार बरकरार रह सके। अक्सर देखा गया है कि एक वक्त के बाद मधुर रिश्ते भी कड़वाहट में तब्दील हो जाते हैं। पार्टनर बस एक-दूसरे को बोझ समझकर वक्त बिताने लगते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह संबंधों की मधुरता और आपसी प्यार के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। आइए जानते हैं कैसे पता करें कि आपका रिश्ता आपके पार्टनर के साथ कड़वा तो नहीं हो रहा...
{"_id":"5c9c7c70bdec2214195abf65","slug":"tips-for-couple-relationship-advice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद से करें ये 5 सवाल, पता चल जाएगा किस मोड़ से गुजर रहा है आपका रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
खुद से करें ये 5 सवाल, पता चल जाएगा किस मोड़ से गुजर रहा है आपका रिश्ता
Thu, 28 Mar 2019 01:29 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ता
अगर आपके रिश्तों में खटपट चल रही है और आपको असहजता महसूस हो रही है तो खुद से सवाल करें। सवालों के जरिए ही आपको जवाब मिलेगा। जवाब के जरिए आप निष्कर्ष पर पहुंचेगे और इस बात को भी जांच सकेंगे कि क्या आपका रिश्ता पार्टनर के साथ स्वस्थ है या फिर कड़वा होते जा रहा है। सवाल कई तरह के हो सकते हैं जिनका जवाब आपको खुद के भीतर खोजना है।
रिश्ता
खुद से सवाल करें-क्या आपका पार्टनर आपकी इज्जत करता है। पार्टनर आपके विचारों की कद्र करता है। आप पर अपने विचार थोपने की जगह वह आपके विचारों को भी तरजीह देता है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार का रिश्ता
खुद से सवाल करें- क्या आपका पार्टनर आपको पर्सनल स्पेस देता है। वह आपको आपके दोस्तों, परिवार के साथ वक्त बिताने देता है।
विज्ञापन
रिलेशनशिप
खुद से सवाल करें- क्या आप अपने पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करती हैं। भरपूर वक्त बिताती हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करता है।