एक लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद जब कोई जोड़ा एक दूसरे से अलग होने का फैसला करता है तो उनके लिए एक दूसरे को भुला पाना बेहद मुश्किल काम होता है। ऐसे में बात अगर लड़कियों की करें तो उन्हें अपने पुराने रिश्ते से बाहर आने में लड़कों की तुलना में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में ये जानना काफी दिलचस्प होता है कि आखिर ब्रेकअप के बाद लड़कियां क्या क्या करती हैं।
ब्रेकअप के बाद लड़कियों को ये जानने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी होती है कि आखिर उनके ब्वॉयफ्रेंड का अब किसके साथ अफेयर चल रहा है।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड का जिस लड़की से चक्कर चल रहा है, उसके बारे में दोस्तों और सोशल मीडिया से जानकारी जुटाना भी ब्रेकअप के बाद लड़कियों की लिस्ट में शामिल होता है।
फेसबुक और व्हाट्सऐप पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को ब्लॉक करना फिर अनब्लॉक करना, ये इन लड़कियों का रोज का काम होता है। ऐसा वह इसलिए करती हैं ताकि जान सके कि उससे अलग होकर उसका ब्वॉयफ्रेंड क्या क्या कर रहा है।
कई बार लड़कियां अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को फोन और मैसेज करके भी खरी-खोटी सुनाने से नहीं चुकती हैं।