फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी करते हैं किसी से एकतरफा प्यार, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकते हैं नुकसान

Tue, 23 Mar 2021 12:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Mar 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
These ways you can identify whether someone loves you or not in one side love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम अमूमन देखते हैं कि एक लड़का और एक लड़की जब एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं, तो उसके बाद दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत होती है। लेकिन कई बार ये भी देखा जाता है कि लोग एकतरफा प्यार भी कर बैठते हैं। हम उस शख्स के प्रति आकर्षित होते हैं, और मन ही मन उससे एकतरफा प्यार करने लगते हैं। लेकिन क्या वो शख्स आपसे मोहब्बत करता है? ऐसा जरूरी नहीं है कि वो शख्स आपसे मोहब्बत करे, कई बार तो उस शख्स को पता तक नहीं होता कि कोई उनसे एकतरफा प्यार कर बैठा है। ऐसे में आपका दिल टूटने का पूरा चांस होता है। इसलिए कहा जाता है कि एकतरफा प्यार से बचना चाहिए। तो चलिए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको पता चल सकता है कि सामने वाला शख्स आपसे प्यार नहीं करता है।

These ways you can identify whether someone loves you or not in one side love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आप पर ध्यान न देना

  • अक्सर देखा जाता है कि लोग जिससे प्यार करते हैं उसकी बातों को ध्यान से सुनते हैं, उसकी हर एक बात का ध्यान रखते हैं, वो कहां जा रहे हैं, कहां से आ रहे हैं आदि सभी बातों का ध्यान रखते हैं। लेकिन आप जिससे प्यार करते हैं और वो शख्स आपको कोई खास महत्व नहीं दे रहा है, तो ये संकेत हो सकता है कि उसके दिल में आपके लिए मोहब्बत न हो।
These ways you can identify whether someone loves you or not in one side love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

फोन पर बात न करना

  • अगर आप उस शख्स को बार-बार कॉल करते हैं, जिससे आप प्यार करते हैं। लेकिन वो शख्स या तो आपका फोन उठाता ही नहीं है या फिर हर बार मुझे कुछ काम है मैं आपसे बाद में बात करता हूं कहकर फोन काट देता है, तो इसका मतलब कि उसके दिल में आपके लिए प्यार नहीं है। इसलिए आपको ऐसे शख्स से खुलकर बात करके सब कुछ बात कर लेनी चाहिए, ताकि आपको आगे कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
These ways you can identify whether someone loves you or not in one side love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

साथ में वक्त न बिताना

 

  • जिसको आप प्यार करते हैं वो अगर आपको छोड़कर बाकी लोगों के साथ समय बिताता है, उनके साथ घूमने जाता है, शॉपिंग पर जाता है और उनसे मिलने भी जाता है। लेकिन जब बात आपके साथ समय बिताने की आती है, तो वो कुछ न कुछ बहाना बनाकर आपसे दूर हो जाता है और आपसे नही मिलता तो ये भी एक संकेत है कि वो शख्स आपसे प्यार नहीं करता है। ऐसे में आप अपना समय बर्बाद करने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
These ways you can identify whether someone loves you or not in one side love
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

मैसेज/सोशल मीडिया पर जवाब नहीं देना

  • आज का दौर सोशल मीडिया का है। ऐसे में हम जब भी किसी के दोस्त बनते हैं या फिर किसी से मोहब्बत करते हैं, तो सबसे पहले उसके साथ सोशल मीडिया पर जुड़ते हैं। ऐसे में जाहिर है कि आप जिससे एकतरफा प्यार करते हैं, उसे भी सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। लेकिन अगर वो शख्स आपके मैसेज का जवाब नहीं देता है और आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करता है। तो आप समझ सकते हैं कि आपका प्यार एकतरफा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed