फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी को प्यार करते हैं तो जान लीजिए ये तीन बातें, कभी नहीं होगा ब्रेकअप

Sat, 30 Nov 2019 07:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 30 Nov 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
these things can break your relationship with partner
- फोटो : pixa

प्यार करना बहुत आसान है लेकिन उसे निभाना उतना ही मुश्किल। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको ये तीन बातों के बारे में जरूर पता होना  चाहिए। खुशहाल जिंदगी जीने के लिए किसी भी तरह के शक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। शादीशुदा जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए इन तीन बातों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

these things can break your relationship with partner
- फोटो : pixa
प्यार पाने के लिए पहले प्यार देना पड़ता है

हर रिश्ते में यह बेहद जरूरी है कि कभी-कभी पार्टनर की पसंद की चीजें भी की जाए, चाहे आपका मन न हो। कई बार पार्टनर की कोई बात हमें बेहद बुरी लग जाती है जिसके कारण हमें अपने पार्टनर के लिए कोई भावनाएं नहीं आती है। ऐसे में हम अपने पार्टनर के लिए कुछ भी फील नहीं करते हैं। लेकिन एक रिश्ते में ऐसा जाहिर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार पाने के लिए पहले प्यार देना पड़ता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पार्टनर के दिल में आपके लिए स्नेह जागेगा। इसी की वजह से आपके मन में भी अपने पार्टनर के लिए प्रेम भावना जागेगी। 

these things can break your relationship with partner
- फोटो : pixa
प्यार में कहना भी है जरूरी

यह बात सच है कि प्यार में बिना कहें मन की बात को समझा जा सकता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। हमें अपने जीवन साथी को अपनी इच्छाओं, जरूरतों, अपेक्षाओं को खुद से ही बताना चाहिए। बिना बताएं कोई भी बात को समझना बेहद मुश्किल होता है। मान लीजिए की अगर वह समझ भी जाए तो वह उसे पूरा करने में असमर्थ हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप खुद से अपनी बातों का इज़हार करेंगे तब आपकी  इच्छाओं, जरूरतों, अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझा जाएगा। आपकी बातें ही हैं जो आपके साथी को बताएंगी कि आप अपने रिश्ते में क्या चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these things can break your relationship with partner
- फोटो : Pixabay
साथी को उसकी गलतियां बताकर उसे सुधारा जा सकता है

एक रिश्ते में गलतियां तो होती रहती हैं। अपने पार्टनर की गलतियों को जरूर बताना चाहिए लेकिन ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहिए। जब आप उन्हें उनकी गलती बता रहें होंगे तब उन्हें उनकी अच्छाइयों की ओर भी ध्यान दिलाएं। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आलोचना का तरीका सही हो। गलतियां बताने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर को नीचा दिखा रहे हैं। बल्कि ऐसा करने से वह अपनी गलतियों को सुधार पाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed