फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उद्धव ठाकरे का जीवन है खुली किताब, जानिए उनके परिवार से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Fri, 29 Nov 2019 02:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 29 Nov 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
know about uddhav thackeray family and relationship
- फोटो : social media

महाराष्ट्र की राजनीति इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। तमाम तरह की चर्चाओं के बीच शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। ठाकरे परिवार के वो पहले सदस्य हैं जिनको सरकार में कोई मंत्री का पद मिला है। हांलाकि वो केवल ढाई साल ही मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे। पिता से अलग उद्धव ठाकरे एक सहज, सरल और उदार व्यक्तित्व की छवि वाले नेता है। तो चलिए जानें उद्धव ठाकरे के बारे में ऐसे ही कुछ सुने-अनसुने किस्से और उनके परिवार के बारे में...


 
know about uddhav thackeray family and relationship
- फोटो : social media
फोटोग्राफी का है शौक

पिता बाला साहब ठाकरे की तरह ही उद्धव ठाकरे को भी फोटोग्राफी का बेहद शौक है। 2004 में उनकी खींची गयी तस्वीरों का प्रदर्शन जहांगीर आर्ट गैलरी, महाराष्ट्र किले में किया गया था। इसके साथ ही 2010 में उद्धव ठाकरे की खींची फोटो पर एक किताब भी छपी है जिसका नाम 'महाराष्ट्र देश' है और एक किताब है पाहवा विठ्ठल जिसमें महाराष्ट्र के बारे में बहुत सी जानकारी दी गई है। उद्धव ठाकरे को ये शौक अपने पिता से विरासत में मिला है। 


 
know about uddhav thackeray family and relationship
- फोटो : social media

बात करें परिवार की तो उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और दो बेटे हैं। पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ उद्धव की मुलाकात सबसे पहले जेजे स्कूल ऑफ आर्ट में हुई थी। दोनों ही सहपाठी थे और यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरूआत हुई थी। अपने पढाई के समय में उद्धव राजनीति में अपना करियर नहीं बनाना चाहते थे। उद्धव ठाकरे के दो बेटे हैं आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे। बड़े बेटे आदित्य ने महज 19 साल की उम्र में राजनीति में पर्दापण किया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about uddhav thackeray family and relationship
- फोटो : social media

उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे को बहुत ही कम लोग जानते हैं। बहुत ही लो प्रोफाइल तेजस न्यूयार्क स्टेट के बुफैलो सिटी में कॉलेज में पढाई करते हैं। लेकिन उनके बड़े बेटे आदित्य ठाकरे ने राजनीति में अपना करियर चुना। बेटे के चुनाव कार्यक्रमों में मां रश्मि ठाकरे की अहम भूमिका हर किसी को साफ नजर आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed