फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से लड़कियां बचती हैं शादी करने से, पीछे छुपी हैं ये खास वजह

Fri, 02 Apr 2021 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Apr 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
These are the reasons why girls are not married
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज का समय पहले के समय से काफी अलग है। आजकल एक अलग ही ट्रेंड चल रहा है कि लोग रिलेशनशिप में तो रहते हैं, लेकिन शादी करने से बचते हैं और इस लिस्ट में लड़कियों का स्थान काफी ऊपर देखा जाता है। भले ही कहा जाता है कि जीवन में कभी न कभी शादी करनी ही पड़ती है, लेकिन लड़कियों की सोच में बदलाव आ रहा है और वो शादी से दूर भागती नजर आ रही हैं। लड़कियों के शादी न करने के पीछे कई वजह छुपी हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में कि लड़कियां आखिर किन वजहों से शादी नहीं करना चाहती हैं।

These are the reasons why girls are not married
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बंधन पसंद नहीं

  • आज के दौर में हर कोई आजाद ख्याल का होता है, तो फिर लड़कियों क्यों न हो? अच्छी शिक्षा लेने के बाद लड़कियां अच्छी नौकरी पाती हैं और फिर वो अपने जीवन में काफी अच्छा महसूस करती हैं। ऐसे में अपनी आजाद जिंदगी के परे उन्हें शादी एक बंधन की तरह लगने लगता है। इसलिए वो कई बार शादी न करने का फैसला ले लेती हैं।
These are the reasons why girls are not married
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती

  • ये बात हर कोई अच्छे से जानता है कि शादी करने का मतलब जिम्मेदारी उठाना है। कई लड़कियां इस जिम्मेदारी से घबराती हैं। उन्हें लगता है कि वो कैसे अपने पति, होने वाले बच्चे, सास-ससुर और उनके परिवार की जिम्मेदारी उठा पाएंगी। ये लड़कियां खुद की आसान सी जिंदगी जीने में विश्वास रखती हैं। ऐसे में लड़कियां शादी करने से बचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the reasons why girls are not married
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घर वालों से अलग नहीं होना चाहती

  • जब एक लड़की अच्छी शिक्षा प्राप्त करती है, तो वो इस बात को अच्छे से समझती है कि उसके माता-पिता ने कैसे और किन मजबूरियों के बीच उसे पढ़ाया है और तब जाकर उसे एक अच्छी नौकरी मिली है। ऐसे में लड़कियां जिंदगी भर अपने माता-पिता की सेवा करना चाहती हैं। इस वजह से भी कई लड़कियां शादी न करने का फैसला ले लेती हैं।
विज्ञापन
These are the reasons why girls are not married
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्रेमी से शादी न होने पर

  • आज के दौर में ज्यादातर लड़कियां रिलेशनशिप में होती हैं। यही नहीं, लड़कियां जिनके साथ प्यार के रिश्ते में होती हैं कोशिश करती हैं कि वो शादी भी उनके साथ ही करें। लेकिन कई बार घर वालों की वजह या कई अन्य कारणों की वजह से लड़कियों की अपने प्रेमी से शादी नहीं हो पाती है। ऐसे में भी कई बार लड़कियां फिर किसी और से भी शादी नहीं करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed