फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 तरीकों को अपना लिया तो अरेंज मैरिज भी बन जाएगी लव मैरिज

Mon, 28 Oct 2019 11:38 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 28 Oct 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
these 4 tips can change arrange marriage to love marriage
- फोटो : social media

कई लोग अपने घरवालों की पसंद से शादी करते हैं, जिसे आज के जमाने में अरेंज मैरिज कहा जाता है। अरेंज मैरिज में लड़का-लड़की एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे के लिए बिल्कुल नए होते हैं, इसलिए कुछ बातों को ध्यान में रखकर अरेंज मैरिज को आप स्पेशल बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये बातें... 

these 4 tips can change arrange marriage to love marriage
- फोटो : social media

एक-दूसरे को कम्फ़र्टेबल फील करवाएं

अरेंज मैरिज में घरवालों की रजामंदी से लड़का-लड़की की शादी होती है। इसलिए, शादी से पहले लड़का-लड़की को एक-दूसरे को समझने का मौका कम मिलता है। लेकिन अरेंज मैरिज की खास बात यह है कि आपके पास एक-दूसरे को समझने के लिए काफी समय होता है। इसलिए एक-दूसरे को समझने के लिए आपको सबसे पहले अपने पति को कम्फ़र्टेबल फील करवाना होगा। तभी आप दोनों एक -दूसरे के बारे में अधिक जान पाएंगे। कम्फ़र्टेबल फील करवाना आप दोनों की जिम्मेदारी बनती है। ऐसा करने से आप एक-दूसरे के करीब आ जाएंगे और आपका रिश्ता भी गहरा होने लगेगा। 

these 4 tips can change arrange marriage to love marriage
- फोटो : social media

जरूरतों पर ध्यान दें

शादी के बाद लड़की अपने माइका छोड़ ससुराल में आती है। हर लड़की के लिए ससुराल एक नई जगह होती है। लड़की को ससुराल में सामंजस्य बैठाने में थोड़ा-सा वक्त लगता है। यह वह समय होता है , जब लड़की पूरी तरह से अपने पति पर निर्भर  रहती है, तो इस स्थिति में यह जिम्मेदारी लड़के की बनती है कि वह अपने पत्नी की हर छोटी-छोटी जरूरत को पूरा करें। वह अपने पत्नी को इस बात को जरा भी महसूस न होने दे कि वह अपने घर में नहीं बल्कि किसी गैर के घर में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 tips can change arrange marriage to love marriage
- फोटो : social media
अपना पूरा समय दें

शादी के बाद लड़की के लिए उसका ससुराल ही सबकुछ होता है। लेकिन शादी के बाद एक पति ही है जिससे वह अपनी सारी बातें कह सकती है। इसलिए आपको अपनी पत्नी के साथ खाना खाना चाहिए, ताकि उन्हें यह महसूस न हो कि वह अपने ससुराल में अकेली हैं। कोशिश करें कि आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताएं। 

विज्ञापन
these 4 tips can change arrange marriage to love marriage
- फोटो : social media
एक-दूसरे को समझें

अरेंज मैरिज में एक-दूसरे को समझना बेहद जरूरी होता है। आप दोनों को एक-दूसरे के काम को इज्जत देनी चाहिए। एक-दूसरे की आदतें और पंसद ना पसंद के बारे में जानना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed