फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Age Gap Couples: अपने से उम्र में बड़े पार्टनर पर क्यों आकर्षित होते हैं लोग? ये हैं वजह

Sat, 16 Jul 2022 05:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Jul 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Age Gap Couples Why attracted to older partners
बड़े उम्र के पार्टनर के प्रति आकर्षण की वजह - फोटो : Twitter/LalitKModi

Age Gap Couples: सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। ललित मोदी सुष्मिता सेन से उम्र में 10 साल बड़े हैं। उम्र के फासले को लेकर लोग सुष्मिता और ललित मोदी को ट्रोल कर रहे हैं। इसके पहले सुष्मिता सेन रोहमन शॉल को डेट कर रहीं थीं, जो उनसे 16 साल छोटे थे। अपने से बड़े उम्र के पार्टनर के प्रति आकर्षण कोई नई बात नहीं। बाॅलीवुड में ही ऐसे कई कपल्स मिल जाएंगे, जो उम्र में अपने से बड़े पार्टनर के साथ हैं। सैफ अली खान ने 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की और बाद में 10 साल छोटी करीना से दूसरी शादी की। रिलेशनशिप में उम्र का फासला मायने नहीं रखता। लेकिन अपने से बड़े उम्र के शख्स के लिए आकर्षण आम बात होती जा रही है। आखिर लोग अपने से बड़े लड़के या लड़की के प्रति कैसे आकर्षित हो जाते हैं? रोहमन ने 16 साल बड़ी सुष्मिता सेन को क्यों डेट किया और सुष्मिता सेन 10 साल बड़े ललित मोदी के साथ कथित रिलेशनशिप में कैसे आ गईं? चलिए जानते हैं उम्र में बड़े पार्टनर से लगाव की वजह?

Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Age Gap Couples Why attracted to older partners
बड़े उम्र के पार्टनर के प्रति आकर्षण की वजह - फोटो : Istock

रिश्ते में समझदारी

लड़का हो या लड़की, अक्सर अपने से बड़े उम्र के पार्टनर की ओर आकर्षित होते हैं। रिश्ते में उम्र के फासले की एक वजह ये होती है कि उम्र में बड़े पार्टनर में लोग आत्मविश्वास देखते हैं, जिससे पार्टनर का अच्छा इम्प्रेशन बनता है। बड़े उम्र का पार्टनर अपने साथी को अच्छे से समझ पाता है। उनके बर्ताव को समझकर मैच्योरिटी दिखाते हुए रिश्ते को निभाते हैं। ऐसे में रिश्ते में स्थिरता बनी रहती है।

Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Age Gap Couples Why attracted to older partners
बड़े उम्र के पार्टनर के प्रति आकर्षण की वजह - फोटो : istock

केयर करना 

रिलेशनशिप में अगर कपल की उम्र समान होती है, तो उनमें विचारों का मतभेद कम होता है। एक दूसरे को समझने की क्षमता कम होती है। लेकिन बड़े उम्र का पार्टनर समझदारी दिखाता है और अपने साथी के प्रति अधिक केयरिंग होता है। वह रिश्ते को अधिक गंभीरता से लेता है। साथी की उम्र कम होने पर वह उसे मैच्योरिटी से अपनी बात को समझा पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Age Gap Couples Why attracted to older partners
बड़े उम्र के पार्टनर के प्रति आकर्षण की वजह - फोटो : Istock

आर्थिक तौर पर मजबूती

इन दिनों अपने से बड़े साथी को डेट करने की एक वजह फाइनेंसियल सिक्योरिटी भी है। पार्टनर अगर उम्र में बड़ा है, जो वह साथी की तुलना में आर्थिक तौर पर ज्यादा मजबूत होता है। उम्र के एक दौर में आकर उनका करियर उस मुकाम पर होता है, जहां से आपकी लाइफ स्टेबल होती है। जब आप उम्र में बड़े पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो आर्थिक दौर पर उनपर निर्भर हो सकते हैं। वह आपको आर्थिक सुरक्षा देते हैं। इस वजह से भी लोग स्थिर लाइफ के लिए अपने से उम्र में बड़े पार्टनर की ओर आकर्षित होते हैं।

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Age Gap Couples Why attracted to older partners
बड़े उम्र के पार्टनर के प्रति आकर्षण की वजह - फोटो : Pixabay

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का डर कम

पार्टनर अगर उम्र में बड़ा होता है तो उस के धोखा देने की संभावना कम हो जाती है। उम्र में छोटे पार्टनर को डेट करने वाला साथी रिश्ते से संतुष्ट रहता है। वहीं खुद बड़ी उम्र में होने के कारण उनके लिए एक साथ दो लोगों को डेट करने की संभावना कम ही रहती है। ऐसे में कम उम्र का साथी रिलेशनशिप में सिक्योर महसूस करता है। वह अपने बड़े पार्टनर पर भरोसा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed