फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वे: भूलकर भी शादी में न करें कम खर्च, नहीं तो हो सकता है वैवाहिक जीवन तबाह

Mon, 23 Dec 2019 04:28 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 23 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
survey spending less on your wedding may increase your chance of divorce
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शादी का ख्वाब हर किसी के मन में होता है। लड़का हो या लड़की शादी को लेकर दोनों के दिमाग में उथल-पुथल मची रहती है। हर लोगों की यही चाहत होती है कि शादी हर मायनों में खास हो। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कोई कसर भी नहीं छोड़ते हैं। कपड़ों से लेकर गहनों तक हर एक चीज पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। आजकल तो महंगी शादी करना और 3 से 4 बार रिस्पेशन देना तो आम बात हो गया है। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जो सस्ते में शादी को निपटाना चाहते हैं। लेकिन एक सर्वे के मुताबिक शादी में कम खर्च आपके वैवाहिक जीवन को तबाह कर सकता है।

survey spending less on your wedding may increase your chance of divorce
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई बार शादियों में ज्यादा खर्च करने के वजह से लोगों की आलोचना होने लगती है। इस आलोचना से बचने के लिए लोग दिखावे से दूर और बजट में शादी करने का प्लान बनाते हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि शादी में कम खर्च करने के वजह से आपका वैवाहिक जीवन तनाव में आ सकता है और इसका अंजाम तलाक भी हो सकता है।

survey spending less on your wedding may increase your chance of divorce
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नोवी मनी द्वारा किए गए इस सर्वे में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। इस सर्वे को करने के लिए पिछले 10 सालों में शादी करने वाले 1,000 लोगों को शामिल किया गया। इन जोड़ों से इस बात की जानकारी ले गई कि उन्होंने में शादी में कुल कितना खर्च किया और कुल कितने का बिल भरा। इस सर्वे के मुताबिक लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद लोग अपना जीवन खुशीपुर्वक जी रहे हैं। वहीं शादी में कम खर्च करने वाले लोग अपनी जिंदगी से खुश नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
survey spending less on your wedding may increase your chance of divorce
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस सर्वे में सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये सामने आई कि तलाकशुदा और दूसरी शादी करने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने अपनी पहली शादी पर 70,000 रुपए से भी कम खर्च किए थे। कहीं न कहीं शादी में कम खर्च करना भी तलाक की वजह बन जाती है।

विज्ञापन
survey spending less on your wedding may increase your chance of divorce
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा खर्च भी ठीक नहीं

हालांकि शादी में पानी की तरह पैसा बहाना बिल्कुल सही नहीं है। जरूरत से ज्यादा खर्च तनाव का भी कारण बन सकता है। दिखावे के लिए महंगी शादी करने वाले अक्सर कर्ज के बोझ में दब जाते हैं और जिंदगी भर मानसिक दबाव में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed