फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच बातों का ख्याल नहीं रखने से आ सकती है रिश्ते में दरार, टूट सकती है आपकी शादी

Mon, 23 Dec 2019 02:44 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 23 Dec 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
5 things can break your relationship of marriage relationship tips for Happy marriage life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दोस्ती, प्यार और फिर शादी, युवाओं के बीच आपस में तालमेल न हो, तो इसके टूटने का डर बना रहता है। लव मैरिज हो या एरेंज मैरिज, एक-दूसरे का स्वभाव समझना बहुत ही जरूरी होता है। आपसी समझ होगी, तभी रिश्ता जिंदगी भर हंसी-खुशी चल पाएगा, नहीं तो टकराव होना निश्चित है। आज हम यहां चर्चा करेंगे ऐसी बातों की, जिनका ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।

5 things can break your relationship of marriage relationship tips for Happy marriage life
relationship - फोटो : pixa

कम्यूनिकेशन जरूरी
शादी तय होते ही लड़के और लड़की के बीच बातचीत होना बहुत जरूरी है। इससे धीरे-धीरे आप एक-दूसरे को ठीक से समझ पाएंगे। एक-दूसरे की पसंद-नापसंद जान पाएंगे। इसका फायदा होगा कि शादी के बाद सामंजस्य बिठाने में परेशानी नहीं होगी।

5 things can break your relationship of marriage relationship tips for Happy marriage life
relationship - फोटो : pixa

अहम का टकराव न हो
कहा जाता है कि रिश्तों में प्यार को जगह दें, अहम नहीं पालें। छोटी-छोटी बातों को ईगो का कारण नहीं बनाना चाहिए। किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो भी जाए, तो उसे लंबा न खींचें। जरूरी है कि कोई एक पार्टनर दूसरे का दिल खुश करने की पहल करे। यहां ये न सोचें कि झुकने से छोटा हो जाएंगे। फलदार पेड़ ही झुकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि बड़ी बातों को भी समझदारी से हल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 things can break your relationship of marriage relationship tips for Happy marriage life
relationship - फोटो : pixa

एक-दूसरे की निंदा न करें
शादी की है तो रिश्ता निभाना भी सीखें। एक-दूसरे के व्यवहार या आदतों में मीन-मेख न निकालें। खासकर किसी बाहरी के सामने अपने पार्टनर की निंदा या बुराई न करें। अच्छाई और बुराई सब में होती है, आप में भी तो होगी। यदि एक-दूसरे से शिकायत है भी तो मिलकर बात कर के दूर करें। 

विज्ञापन
5 things can break your relationship of marriage relationship tips for Happy marriage life
relationship - फोटो : Pixabay

शक करने से बचें
शादी से पहले आपके भी दोस्त रहे होंगे। शादी के बाद भी दोस्ती कायम रहती है तो यह सामान्य बात है। इसका ज्यादा लोड न लें। दोस्त बनाना कोई ग़लत बात नहीं। आजकल हर कंपनी या संस्थान में लड़के और लड़कियां सहकर्मी हो सकते हैं। आॅफिस में सहकर्मियों के साथ दोस्ताना व्यवहार को शक की नजर से न देखें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई गैर आपके दांपत्य जीवन में आग लगाने की तो नहीं सोच रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed