फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है सेक्स?

Wed, 04 Dec 2019 05:31 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2019 05:31 PM IST
surprising health benefits of sex and sexually active life
Relationship - फोटो : canva

बदलती लाइफ स्टाइल में सेक्सुअली एक्टिव रह पाना आसान नहीं है। तनाव, कार्य की व्यस्तता ने जहां सामान्य दांपत्य जीवन को प्रभावित किया है वहीं पति पत्नी के भावनात्मक संबंध भी इससे प्रभावित हुए हैं। बहरहाल, सेक्स एक सामान्य हेल्दी लाइफ का अनिवार्य अंग है। यह ना केवल भावनात्मक रूप से नजदीक लाता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसके अनेक फायदे हैं। 

surprising health benefits of sex and sexually active life
Relationship - फोटो : Pixabay

महिला हो या फिर पुरुष, सहवास करते समय दोनों को शारीरिक और भावनात्मक सुख मिलता है। एक अध्ययन के अनुसार, सहवास के दौरान हमारा शरीर हमारे मस्तिष्क में कुछ ऐसे केमिकल कंपाउंड रिलीज करता है, जिससे हमारे शरीर को रिलैक्स होने का अनुभव होता है। यह ना केवल फिजिकली फिट रखना है बल्कि कई तरह के मनारोगों से भी दूर करता है। 

surprising health benefits of sex and sexually active life
relationship - फोटो : pixa

अध्ययन बताते हैं कि रोजाना यौन संबंध बनाने से शरीर में कई सारी बीमारियां दूर होती हैं। इससे तनाव और दिल की बीमारी होने की संभावना भी कम होती है। रोजाना शारीरिक संबंध स्त्री और पुरुष दोनों की सेहत को दुरुस्त रखता है। यह ना केवल एंटी एजिंग के रूप में काम करता है बल्कि दीर्घायु भी बनाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक सेक्स के दौरान हार्मोन और अन्य कंपाउंड रिलीज होते हैं जिससे कई तरह के इन्फेक्शंस फैलने का खतरा भी कम होता है। रोजाना सेक्स करने से शरीरी की इम्युनिटी भी बढ़ती है। 

विज्ञापन
surprising health benefits of sex and sexually active life
Relationship

सेक्स के दौरान ऑक्सीटोसिन रिलीज होने के कारण बेहतर नींद आती है। रोजाना यौन संबंध शरीर की धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है, जिससे हृदय स्वस्थ बनता है। एक रिसर्च के अनुसार सेक्स करने से शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं। 

surprising health benefits of sex and sexually active life
relationship

महिलाएं अगर पीरियड्स आने से एक हफ्ते पहले से सेक्स करें तो उनका हार्मोन लेवल सही रहता है। वहीं, मासिक धर्म के दिनों में उन्हें तेज पेट दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed