कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को परेशान करके रखा हुआ है। जहां काफी संख्या में मरीज अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं, तो वहीं इस वायरस से संक्रमित हुए लोग घर पर भी हैं। वायरस के इस कहर को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने अपने वहां वीकेंड और हफ्ते भर या उससे ज्यादा समय के लिए लॉकडाउन लगा रखा है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है। वहीं, जो लोग अपने पार्टनर संग घर पर हैं, उनमें तनाव भी बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। तो चलिए कुछ ऐसे तरीके जानते हैं, जो आपकी मदद इस तनाव से बाहर निकलने में कर सकें।
{"_id":"6083a3e1ebbe7609bf317363","slug":"staying-at-home-with-partner-in-lockdown-increases-stress-so-these-tips-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पार्टनर संग घर में रहने से बढ़ रहा है तनाव, तो ऐसे पा सकते हैं राहत","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉकडाउन में पार्टनर संग घर में रहने से बढ़ रहा है तनाव, तो ऐसे पा सकते हैं राहत
Sat, 24 Apr 2021 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
असुरक्षा की भावना से कोसों दूर रहें
- कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में लोग घर पर हैं उनके मन में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। वहीं, असुरक्षा की भावना से तनाव बढ़ना भी लाजिमी है। ऐसे में आपको समझना होगा कि ये महामारी हमेशा नहीं बनी रहेगी और कोरोना वायरस का भी अंत होगा, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। ऐसे में आपको खुद को समझाना होगा और मन में असुरक्षा की भावना नहीं लानी होगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
व्यायाम और मेडिटेशन की मदद लें
- अगर आप घर पर हैं, और आपको तनाव महसूस हो रहा है तो आपको व्यायाम और मेडिटेशन करना चाहिए। लॉकडाउन की वजह से आप घर से बाहर तो नहीं जा सकते हैं, इसलिए आपको घर पर ही टहलना चाहिए। वहीं, इसके बाद कुछ देर के लिए मेडिटेशन करें, इससे आपका तनाव कम होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताएं
- लॉकडाउन की वजह से आप अपने पार्टनर संग घर पर हैं, तो ऐसे में आप अपने घर के बुजुर्गों और बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। वहीं, अगर आपका परिवार बड़ा है, जहां सभी मिल-जुलकर रहते हैं। ऐसे में आपको सभी के साथ थोड़ा-थोड़ा समय जरूर बिताना चाहिए। उनका ध्यान रखना चाहिए, संकट की इस घड़ी में उनका हौंसला बढ़ाना चाहिए आदि।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक-दूसरे की भावनाओं को समझें
- माना आप लॉकडाउन की वजह से घर पर हैं, और आपको तनाव महसूस हो रहा है। लेकिन इस सबसे बड़े संकट में आपको अपना और अपने पार्टनर का ख्याल रखना होगा और दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की भावनाओं को समझना चाहिए और एक-दूसरे की मदद करें। साथ ही दोनों को एक-दूसरे को स्पेस भी देना चाहिए।