Slap Day 2025 Celebration Tips : वैलेंटाइन वीक गुजर गया है। इस दौरान अगर आपने प्यार में हार का सामना किया है तो आने वाले दिन आपके लिए हैं। वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी के बाद का हफ्ता प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए होता है, जिसे एंटी वैलेंटाइन वीक कहते हैं। उन लोगों के लिए खास होता है जो ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ चुके हैं या प्यार में धोखा खा चुके हैं। हर साल एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 15 फरवरी को स्लैप डे मनाकर होती है। अगर वैलेंटाइन डे ने आपको प्यार के सपनों में डुबो दिया था, लेकिन अब हकीकत कुछ और है, तो स्लैप डे आपके लिए है। यह दिन उन लोगों के लिए है जो प्यार में मिले धोखे, झूठे वादों और फरेब से बाहर निकलना चाहते हैं।
Slap Day 2025: स्लैप डे उतारेगा प्यार का बुखार, इस तरह मनाएं एंटी वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन
Slap Day 2025 Celebration Tips प्यार में फेल हुए तो कोई बात नहीं, खुद से प्यार करें और आगे बढ़ें। आइए जानते हैं स्लैप डे क्यों मनाते हैं और इसे मनाने के सही तरीके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लैप डे क्यों मनाया जाता है?
स्लैप डे का मतलब किसी को सच में थप्पड़ मारना नहीं है, बल्कि यह उन नकारात्मक विचारों और झूठे रिश्तों को अलविदा कहने का प्रतीक है, जो हमें तकलीफ देते हैं। यह दिन पुरानी यादों से बाहर निकलने, खुद को मजबूत बनाने और नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का मौका देता है।
स्लैप डे मनाने के मजेदार तरीके
टॉक्सिक लोगों को कहें बाय-बाय
- अगर कोई आपको भावनात्मक रूप से या मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है, तो आज का दिन सबसे अच्छा है उसे अपनी जिंदगी से दूर करने का।
- उसे फोन नंबर, चैट, सोशल मीडिया से ब्लॉक करें और खुद को इस भावना से आजाद करके रिलैक्स महसूस करें।
खुद से प्यार जताएं
सच्चा प्यार वही है जो खुद से किया जाए। इस दिन खुद को खास महसूस कराएं। इसके लिए,
- एक अच्छी मूवी देखें
- अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में डिनर करें
- स्पा या खरीदारी करें
ब्रेकअप पार्टी करें
अगर आप या आपका कोई दोस्त हाल ही में ब्रेकअप से गुजरा है, तो एक मजेदार पार्टी प्लान करें।
- डांस करें, गाने गाएं, खूब मस्ती करें।
- No More Heartbreaks, Singlehood थीम रख सकते हैं।
- एक्स को याद करने की बजाय खुशहाल जिंदगी पर फोकस करें।
दिल की भड़ास निकालें
अगर आपका एक्स आपको परेशान कर रहा है या कोई आपको धोखा दे चुका है, तो अपनी भावनाओं को खुलकर लिखें या किसी अच्छे दोस्त से शेयर करें। इससे आपका मन हल्का होगा।
स्लैप डे पर क्या न करें?
- किसी के साथ हिंसा या गलत व्यवहार न करें।
- बेवजह पुरानी बातें याद करके दुखी न हों।
- खुद को दोष देने की बजाय आगे बढ़ें।