Siblings Bond: भाई-बहनों का रिश्ता बहुत अटूट होता है। वह एक दूसरे के दोस्त होते हैं, साथ ही बड़े भाई या बहन अपने से छोटे के गार्जियन भी होते हैं। जब परिवार में छोटी बहन आती है, जो बड़े भाई या बहन को उसकी देखरेख की जिम्मेदारी मिल जाती है। छोटी बहन को संभालना, घर से बाहर जाने पर उसकी निगरानी करना, उसे पढ़ाना, उनके साथ खेलना आदि बड़े भाई या बहन का रोज का कार्य बन जाता है। बहनें सहेलियां बन जाती हैं तो वहीं भाई के लिए जिम्मेदारी बन जाती हैं। लेकिन कई बार छोटे होने के कारण अधिक लाड प्यार में बेटी ज्यादा शरारती हो जाती है। जिद्दी और अपनी मनमर्जी की करने लगते हैं। ऐसे में माता पिता से ज्यादा बड़े भाई या बड़ी बहन की जिम्मेदारी है कि वह अपनी शरारती और नटखट छोटी बहन को बिगड़ने से बचाएं और उनके व्यवहार में सुधार करें। छोटी बहन को लाड़ देने के साथ ही उन्हें अनुशासन सिखाने का काम भी बड़े भाई या बहन का ही होता है। अगर आपकी भी छोटी बहन जरूरत से ज्यादा शरारती है तो उसे अनुशासन सिखाने के लिए भाई-बहन करें ये काम।
Siblings Bond: छोटी बहन है बहुत शरारती, तो बड़ा भाई या बहन जरूर करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बहन को समझाएं
बच्चे कुछ गलत करें या जरूरत से अधिक शरारत करें तो उन्हें समझाना चाहिए कि उनका यह बर्ताव गलत है। शरारतों पर डांटने मात्र से बच्चे को उसकी गलती पता नहीं चलती। गलत और सही के बारे में छोटी बहन को सिखाएं। उन्हें बताएं कि हर बात के लिए जिद्द करना, गुस्सा करना गलत बात होती है। प्यार से समझाने पर वह अनुशासन सीखेंगे।
संगत पर दें ध्यान
बड़े भाई या बड़ी बहन की जिम्मेदारी है कि वह अपने से छोटे बच्चे की संगत पर ध्यान दें। छोटी बहन के दोस्त कैसे हैं, वह किन बच्चों के साथ खेलती है और उनसे क्या सीखती है, इस पर निगरानी करें, ताकि बहन को अनुशासन सिखा सकें और गलत राह पर जाने से रोक सकें।
सख्ती और सहानुभूति जरूरी
आप भले ही छोटी बहन को कितना भी प्यार करते हैं, पर जरूरत से ज्यादा लाड़ प्यार उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में थोड़ी सख्ती बहन को एक अच्छा इंसान बनने में मदद करेगी। उन पर कुछ सख्ती रखें, वहीं सहानुभूति भी दिखाएं ताकि उन्हें महसूस हो कि आप उन्हें समझते हैं।
विकल्प दें
बहन जिद्दी और गुस्सैल हो गई है या बहुत शरारत करती है तो उसे डांट नहीं बल्कि विकल्प दें। छोटी बहन से पूछें कि वह आपके समझाने पर बात मानेगी या सीधे माता पिता का हस्तक्षेप हो? बड़ा भाई या बहन अपने से छोटे को यह समझाने का प्रयास कर सकते हैं कि आप उनका साथ देंगे लेकिन उन्हें भी आपका साथ देना चाहिए।