युवा अपनी जिंदगी में प्यार और रिलेशनशिप को लेकर पहले की अपेक्षा गंभीर हुए हैं। युवाओं के जीवन में प्यार जितना बड़ा सच है, ब्रेकअप उतना ही बड़ा सच है। शादी से पहले शारीरिक संबंध को लेकर भी युवा ज्यादा खुले हैं। अब पहले वाली बात नहीं रही, जब माना जाता था कि शादी के बाद ही शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन युवा शारीरिक संबंध को भावनात्मक तौर पर मजबूत होने का जरिया मानते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
युवा पीढ़ी का यह भी मानना है कि ब्रेकअप होने की स्थिति में भी आप अपने पुराने साथी के साथ यौन संबंध बना सकते हैं, इससे आपके रिश्ते या ब्रेकअप में खास फर्क नहीं पड़ने वाला। वायने स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा इमोशंस और ब्रेकअप्स से जुड़े विषय पर किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि युवा अपने एक्स पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध को बुरा नहीं मानते हैं।
3 of 5
relationship
- फोटो : pexel
ब्रेकअप के बाद भी कहीं किसी अन्य दोस्त की शादी में या किसी कॉमन इवेंट मेंं मिलने पर साथ वक्त बिताने को युवा पीढ़ी गलत नहीं मानती। यहां तक कि इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी हो जाए, तो इसे वे बुरा नहीं मानते। युवा मानते हैं कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी एक-दूसरे से अलग रहने के लिए भी खुद को तैयार करना होता है।
अपने एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर युवाओं का मानना है कि जब अलग ही होना है तो एक-दूसरे के साथ अच्छी यादों को लेकर और गुड टाइम स्पेंड कर ब्रेकअप किया जाए। उनका मानना है कि इमोशनली यह मजबूत ही करता है। अपने एक्स पार्टनर के साथ हूकअप के कारण आपको सकारात्मकत महसूस होती है।
5 of 5
breakup
- फोटो : pexels.com
कुछ युवाओं का मानना है कि रिलेशनशिप को लेकर इमोशनली बहुत बोझ लेने की जरुरत नहीं है। भौतिक जरुरतों के साथ, शारीरिक जरुरत की भी पूर्ति करना आम बात है। ऐसे में शारीरिक संबंध भी कॉमन बात है। वहीं दूसरी ओर कुछ युवाओं का यह भी मानना है कि अपने पुराने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शर्मिंदगी महसूस होती है और कभी-कभी बहुत अधिक बुरा लगता है और ऐसे में ब्रेकअप होने पर इमोशनली मजबूती मिलती है।