फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकलांगता और सेक्स: ‘मैं विकलांग हूं पर सेक्स मेरी भी जरूरत है’

Mon, 09 Dec 2019 05:08 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 09 Dec 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
sex life and relationship for disabled people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ईरान में तकरीबन एक करोड़ लोग किसी न किसी विकलांगता से ग्रस्त हैं। रुढ़िवादी देश ईरान में सेक्स जैसे विषय पर बात करना वर्जित है तो विकलांग महिलाओं के विषय में सेक्स जैसी बात पर तो सोचा भी नहीं जा सकता। उत्तरी ईरान के एक छोटे से गांव में रहने वाली 41 साल की विकलांग महिला मितरा फराजंदाह अपने ख़ुद के अनुभव और निराशाओं के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं, "मैं एक महिला हूं। मैं एक ऐसी महिला हूं जो 75 फीसदी शारीरिक विकलांगता से ग्रस्त है। हां, मैंने प्यार का अनुभव किया है। मैं हमेशा कहती हूं कि जिस शख़्स ने कभी प्यार का अनुभव नहीं किया या वह प्यार में नहीं पड़ा तो वह खेत में पक्षियों को डराने के लिए खड़े एक पुतले की तरह है।"

sex life and relationship for disabled people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

11 साल की उम्र में प्यार
मितरा कहती हैं कि जब वह 11 साल की थीं तब उन्होंने अपने एक पड़ोसी के बेटे को लेकर खास भावनाओं को महसूस किया और इन भावनाओं का मतलब वो तब समझ नहीं पाईं। वह कहती हैं, "उन दिनों मैं खुद को इंसान नहीं समझती थी। विकलांगता के कारण लगता था कि मुझे जीने का हक भी नहीं है। मैं मौत के अवांछित क्षण का इंतजार कर रही थी।"मितरा का कहना है कि 14 सालों तक उन्होंने प्यार को अपने सीने में दफन रखा। वह बताती हैं कि 14 साल बाद उन्होंने उस शख़्स और अपने परिवार के आगे यह बताने की हिम्मत की। उस शख़्स ने उन्हें सराहा, लेकिन उनके परिवार ने हामी नहीं भरी।

sex life and relationship for disabled people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वह कहती हैं कि कुछ सालों तक उनकी जिंदगी जहन्नुम में तब्दील हो गई, लेकिन उनके प्यार ने उन्हें यह सिखाया कि ख़ुद से प्यार कैसे किया जाना चाहिए।"उस शख़्स से मैंने 30 सालों तक प्यार किया। हालांकि, हम कभी भी साथ नहीं रहे लेकिन विकलांगता की परवाह किए बिना सच यह है कि मैं एक महिला हूं जिसको हर उस चीज की जरूरत होती है जो एक महिला को होती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
sex life and relationship for disabled people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'सेक्स एक जरूरत है'
मितरा की तमन्ना है कि उनका प्रेमी उन्हें बांहों में भरे और उनके बालों पर हाथ फेरे। वह कहती हैं कि उनके समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो ऐसा सोचते हैं कि उनकी जैसी महिलाएं प्यार करने के लायक नहीं हैं और इससे उन्हें दर्द होता है। वह कहती हैं, "मैं जिसे प्रेम करती हूं उसके साथ मेरे पिता रहने की अनुमति नहीं देते। मेरी तरह कई विकलांग महिलाएं यौन और भावनात्मक जरूरतों को दबाए जाने से पीड़ित हैं।"

विज्ञापन
sex life and relationship for disabled people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

"मैं मानती हूं कि सबसे बड़ा बदलाव हमारे अंदर से ही आता है। हमको सबसे अधिक जरूरत अपनी यौन क्षमताओं और सीमाओं को स्वीकार करने की है।" मितरा कहती हैं कि "हमें विश्वास करना चाहिए कि हम पूरी तरह से जीवन जीने के हकदार हैं और विकलांगता की परवाह किए बिना हम इसका पूरा आनंद लें।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed