फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Born Baby Names: सितंबर में हुआ है बच्चे का जन्म तो रखें ये सुंदर और अनोखे नाम

Sat, 14 Sep 2024 03:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Sep 2024 03:16 PM IST
सार

सितंबर में जन्में बच्चे का नाम मौसम और माह के नाम पर रख सकते हैं। यहां आपको सितंबर के महीने में जन्में बच्चे के लिए सुंदर नामों की लिस्ट दी जा रही है।
 

विज्ञापन
September Born Baby Names Inspired by Autumn Season In Hindi Sharad Ritu Names
सितंबर में जन्मे बच्चे का नाम - फोटो : amar ujala

September Born Baby Names: माता पिता अपने बच्चे के लिए सब कुछ परफेक्ट चाहते हैं, चाहे वह उसके कपड़े हों, शिक्षा हो या भविष्य हो। लेकिन शुरुआत बच्चे के नाम से होती है। हर माता पिता अपने बच्चे का नाम सुंदर और प्रभावी रखना चाहते हैं। नाम बच्चे की पहचान और व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसे में बच्चे का नाम रखते समय माता पिता काफी विचार करते हैं। वह  चाहते हैं कि बच्चे के नाम मॉडर्न और यूनिक तो हो ही,  साथ ही उनके स्नेह की अभिव्यक्ति करने वाला भी हो।



अगर इस महीने यानी सितंबर में बच्चे का जन्म होता है तो वह शरद ऋतु का स्वागत करते हैं। सितंबर में जन्में बच्चे का नाम मौसम और माह के नाम पर रख सकते हैं। यहां आपको सितंबर के महीने में जन्में बच्चे के लिए सुंदर नामों की लिस्ट दी जा रही है।
 

September Born Baby Names Inspired by Autumn Season In Hindi Sharad Ritu Names
baby boy - फोटो : Freepik

अयांश

सितंबर के महीने में जन्मे बच्चे का नाम अयांश रख सकते हैं। अयांश का अर्थ माता पिता के अंश से है। इस महीने पितृपक्ष भी होता है। जिसमें पुत्र या पौत्र अपने माता पिता या पुर्वजों का पिंडदान करके उन्हें मुक्ति दिलाते हैं। ऐसे में अपने पुत्र के लिए यह नाम बेहतर हो सकता है।

निर्वेद

निर्वेद नाम बेटे के लिए सुंदर और नया है। इस नाम का अर्थ भी काफी खूबसूरत है। निर्वेद का मतलब होता है 'ईश्वर का उपहार'। आपका बेटा आपके लिए भगवान का दिया सबसे अनमोल उपहार है। ऐसे में बेटे का नाम निर्वेद रख सकते हैं।
 

September Born Baby Names Inspired by Autumn Season In Hindi Sharad Ritu Names
कृषव - फोटो : Freepik

कृषव

अगस्त-सितंबर के महीने में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होता है। जन्माष्टमी के पर्व के कारण सितंबर माह में जन्मे बच्चे को भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित नाम दे सकते हैं। बेटे के लिए कृषव नाम काफी प्यारा है। कृषव भगवान कृष्ण और भगवान शिव को कहते हैं। 

ऋतुराज

मौसम को ऋतु कहा जाता है, बेटी के लिए येे नाम सुंदर हो सकता है। लेकिन अगर बेटा का नाम मौसम के नाम पर रखना चाहते हैं तो ऋतुराज नाम अच्छा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
September Born Baby Names Inspired by Autumn Season In Hindi Sharad Ritu Names
baby boy - फोटो : Freepik

विवान

शरद ऋतु गर्मियों के बाद और सर्दियों से पहले का मौसम होता है। ये मौसम काफी खुशनुमा सा होता है। यानी जीवन से भरपूर। बेटे के लिए नाम भी कुछ ऐसा ही चुन  सकते हैं।  विवान नाम का अर्थ है जीवन से भरपूर जो कि सितंबर की ऊर्जा को दर्शाता है। बेटे के लिए यह नाम सुंदर है।

शरद

सितंबर माह शरद ऋतु से जुड़ा महीना है। शरद ऋतु को पतझड़ कहते हैं। इस मौसम में पेड़ों से पत्ते गिरते हैं ताकि नए पत्ते आ सकें। बेटे के लिए शरद नाम सुंदर और महीने के अनुरूप है।

विज्ञापन
September Born Baby Names Inspired by Autumn Season In Hindi Sharad Ritu Names
Baby Girl - फोटो : Freepik

अंबर

अगर सितंबर के महीने में बेटी का जन्म हुआ है तो उसका नाम अंबर रख सकती हैं।  अंबर शब्द का अर्थ आकाश या बादल से है। बेटी के लिए यह नाम खूबसूरत और आधुनिक है। 

हेजल

हेजल नाम अंग्रेजी भाषा से लिया गया है लेकिन इसका अर्थ शरद ऋतु से जुड़ा हुआ है। हेजल का अर्थ फल या भूरे रंग से है। आप अपनी बेटी का नाम हेजल रख सकती है। यह काफी माॅर्डन नाम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed