फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: सुखी पारिवारिक जीवन के लिए भगवान शिव से सीखनी चाहिए ये पांच बातें

Fri, 02 Aug 2024 10:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

माता पार्वती ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की तो वहीं शिव जी ने देवी सती के आत्मदाह करने पर तांडव किया था, जिससे दुनिया में प्रलय आ गई थी। माता पार्वती और भगवान शिव के इसी अटूट रिश्ते को हर शादीशुदा जोड़ा अपनाकर अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2024 Relationship Tips For Couple Should Learn From Lord Shiva And Mata Parvati
सावन 2024 - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2024 Relationship Tips: भगवान शिव गृहस्थ जीवन के देवता हैं। भगवान भोलेनाथ इकलौते ऐसे ईश्वर हैं, जिनके विवाह और बच्चों के बारे में पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस कारण सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय है। इस बार सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। मान्यता है कि सावन में उपवास करने से सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।



माता पार्वती और शिव जी के दाम्पत्य जीवन से हर जोड़ा सीख ले सकता है। माता पार्वती ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की तो वहीं शिव जी ने देवी सती के आत्मदाह करने पर तांडव किया था, जिससे दुनिया में प्रलय आ गई थी। माता पार्वती और भगवान शिव के इसी अटूट रिश्ते को हर शादीशुदा जोड़ा अपनाकर अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

Sawan 2024 Relationship Tips For Couple Should Learn From Lord Shiva And Mata Parvati
सावन 2024 - फोटो : freepik

समानता का अधिकार

भगवान शिव को अर्धनारीश्वर कहा जाता है। अर्धनारीश्वर का अर्थ है, आधा पुरुष और आधी नारी। भगवान शिव के इस स्वरूप में आधा रूप उनका और आधा उनकी पत्नी माता पार्वती का है। इस स्वरूप को शादीशुदा लोगों का प्रतीक माना जाता है, जिसमें पति-पत्नी का शरीर भले ही अलग हो लेकिन दोनों का मन एक होता है।

पति-पत्नी के बीच विवाद की एक वजह खुद को बड़ा दिखाना है, लेकिन अगर आप सुखद वैवाहिक जीवन को जीना चाहते हैं तो भगवान शिव और मां पार्वती के इस गुण को अपनाएं। अपने साथी को अपनी बराबरी का दर्जा दें।

Sawan 2024 Relationship Tips For Couple Should Learn From Lord Shiva And Mata Parvati
सावन 2024 - फोटो : Freepic

प्यार

पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम भाव होना जरूरी है। भगवान शिव और मां पार्वती का साथ उन सभी के लिए उदाहरण है जो विवाह के दौरान एक दूसरे के बैंक बैलेंस, पदवी और खूबसूरती को अहमियत देते हैं। माता पार्वती ने भस्मधारी, गले में सर्पों की माला वाले शिव जी को पसंद किया। उनके गृहस्थ जीवन के लिए दोनों के बीच प्यार और समर्पण जरूरी था न कि खूबसूरती और पैसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 Relationship Tips For Couple Should Learn From Lord Shiva And Mata Parvati
सावन 2024 - फोटो : अमर उजाला

ईमानदारी

भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहते हैं, क्योंकि वह सीधे और भोले हैं। हर लड़की अपने जीवनसाथी में भोले बाबा जैसा सीधा व्यक्ति तलाशती है। भगवान शिव चाहते तो कोई भी रूप-रंग या राजकुमार जैसी छवि लेकर माता पार्वती से विवाह कर सकते थे, जबकि इसके पहले उनकी इसी छवि के कारण माता सती को उनके पिता के दरबार में अपमानित होना पड़ा था। लेकिन शिव जी ने अपने रिश्ते में ईमानदारी रहना चुना।

विज्ञापन
Sawan 2024 Relationship Tips For Couple Should Learn From Lord Shiva And Mata Parvati
सावन 2024 - फोटो : Amar Ujala

एक अच्छा मुखिया

भगवान शिव अपने परिवार के लिए एक अच्छे मुखिया हैं। उनके नेतृत्व में गृह क्लेश की संभावना ही नहीं होती। उदाहरण के लिए , भगवान शिव के गले में सर्प की माला है, जो कि उनके पुत्र गणेश के वाहन चूहे का शत्रु है लेकिन दोनों में कोई बैर नहीं देखा गया। ठीक उसी तरह मां गौरी का वाहन शेर है और भगवान शिव के वाहन बैल एक दूसरे के शत्रु हैं लेकिन दोनों मिलकर रहते हैं। विषम परिस्थितियों में परिवार को संभालकर चलने का गुण आप उनसे सीख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed