फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की पहली फिल्म के वक्त बच्चियां थीं उनकी ये 10 हीरोईन, 2 का तो जन्म भी नहीं हुआ था

Sat, 28 Dec 2019 10:30 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 28 Dec 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
salman khan age gap between salman and his heroines, Birthday Special story
salman - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के भाईजान कहलाने वाले सलमान खान की पहली फिल्म कौन सी थी? ये पूछे जाने पर अधिकतर लोगों का जवाब होगा- मैंने प्यार किया, लेकिन सूरज बड़जात्या की ये सुपरहिट फिल्म सलमान खान की डेब्यू फिल्म नहीं थी। इससे पहले वह बतौर सहायक कलाकार एक फिल्म में नजर आ चुके हैं। 1988 में आई उस फिल्म का नाम है- बीवी हो तो ऐसी।



सलमान खान को बॉलीवुड में फिल्में करते हुए 30 साल से भी ज्यादा समय हो चुके हैं, लेकिन आज की हीरोइनों के साथ भी दबंग खान नए हीरो को पछाड़ देते हैं। स्मार्टनेस और फिटनेस दोनों में बॉलीवुड के दबंग खान को कोई सानी नहीं है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सलमान खान की कई हीरोइनें तो इनके आधी उम्र की होती हैं, जबकि इनके डेब्यू फिल्म के समय तो कई हीरोईन बच्चियां थीं।

salman khan age gap between salman and his heroines, Birthday Special story
kick 2

जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त, 1985 को हुआ था। यानी कि सलमान की डेब्यू फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के समय जैकलीन की उम्र महज तीन साल रही होगी। श्रीलंकाई मूल की इस अभिनेत्री ने सलमान खान के साथ 'किक' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में काम किया है।

salman khan age gap between salman and his heroines, Birthday Special story
prem ratan dhan payo

सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का जन्म 9 जून, 1985 को हुआ था। फिल्म सांवरिया में ऋषि कपूर के बेटे रनबीर कपूर के साथ डेब्यू करने वाली सोनम कपूर ने सलमान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया है। सलमान की डेब्यू फिल्म के दौरान सोनम की उम्र महज 3 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan age gap between salman and his heroines, Birthday Special story
सुल्तान

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था। अनुष्का शर्मा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में काम किया है, जो कि सुपरहिट रही थी। सलमान ने जब डेब्यू किया था तो उस वक्त अनुष्का छह महीने की भी नहीं थीं।

विज्ञापन
salman khan age gap between salman and his heroines, Birthday Special story
Bodyguard - फोटो : file photo

करीना कपूर
करीना कपूर खान का जन्म 21 सितंबर, 1980 को हुआ था। करिश्मा कपूर की छोटी बहन करीना सलमान के डेब्यू के वक्त करीब आठ साल की थीं। करीना कपूर ने सलमान के साथ 'बॉडीगार्ड' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed