फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन बुरी आदतों की वजह से टूट जाते हैं प्यार के रिश्ते, कहीं आप तो नहीं करते ये चार गलतियां?

Sat, 09 Oct 2021 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 09 Oct 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Relationships break Up due to these four bad habits
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बात जब प्यार के रिश्ते की होती है, तो लोग इस रिश्ते को बडे़ ही प्यार से देखते हैं। इस रिश्ते में प्यार होता है, सम्मान होता है और एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी भी होती है। जब दोनों पार्टनर इस रिश्ते में एक-दूसरे के साथ चलते हैं, एक-दूसरे की बातों को समझते हैं आदि। तब कहीं जाकर ये प्यार का रिश्ता आगे बढ़ पाता है। लेकिन इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही नोक झोंक भी इसी रिश्ते में देखने को मिलती हैं। कभी पार्टनर का रूठ जाना, कभी दोनों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन हो जाना आदि। हालांकि, इन सबसे दोनों के बीच प्यार कम नहीं होता। लेकिन कुछ ऐसी बुरी आदतें हैं, जो समय के साथ लोगों में आ जाती हैं और फिर ये उनमें दिखने लगती हैं। साथ ही इन आदतों की वजह से उनका रिश्ता तक टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे में इन आदतों को सुधारना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में।

Relationships break Up due to these four bad habits
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

झूठ बोलने की आदत आना

  • समय के साथ-साथ कई लोगों में झूठ बोलने की आदत आने लगती है और फिर वो अपने पार्टनर से झूठ बोलने लगते हैं। वो दफ्तर से लेट आ रहे हैं या अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके आ रहे हैं, जैसे कई झूठ लोग अपने पार्टनर से बोलने लगते हैं। ऐसे में इसका बुरा असर उनके प्यार के रिश्ते में दिखने लगता है। इसलिए झूठ बोलने की आदत बदलना बेहतर है और सिर्फ सच बोलना चाहिए।
Relationships break Up due to these four bad habits
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बातें छुपाने की आदत आना

  • कई लोग अपने पार्टनर से बातें छुपाने लगते हैं। जैसे- किसी ने उनके पार्टनर के बारे में या उनके बारे में उनसे कुछ बात कही, तो वो उस बात को अपने पार्टनर के साथ साझा नहीं करते हैं। ऐसे में वो इस बात को मन ही मन रखते हैं, जिसके कारण कई बार वो अपने पार्टनर को ताना तक मारने लगते हैं। ऐसे में रिश्ता टूटने का डर बना रहता है। इसलिए बातें न छुपाते हुए पार्टनर से सब साझा करना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationships break Up due to these four bad habits
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

साथ न ले जाने की आदत आना

  • जहां पहले लोग अपने पार्टनर को साथ में फिल्म दिखाने, शॉपिंग पर या किसी पार्टी में ले जाते थे। तो वहीं कुछ समय बाद इन आदतों में बदलाव देखने को मिल जाता है। ऐसा नहीं कि आप किसी और के साथ जा रहे हैं, लेकिन आप कहीं न कहीं अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगहों पर जाने से बचते हैं। वहीं, ऐसा करना गलत है, ऐसा करने से आपके पार्टनर आपसे नाराज हो सकते हैं और आपके रिश्ते पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Relationships break Up due to these four bad habits
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

मोबाइल में छुप-छुपकर बात करने की आदत आना

  • जब किसी का कॉल आए, तो सबसे सामने न बात करते हुए अलग ही बात करनी चाहिए। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप सभी कॉल अपने पार्टनर से छुपकर करने लगे। ऐसे में आपके पार्टनर के मन में शक पैदा हो सकता है। अगर आप सही हैं, तो आपको छुपकर करने की जगह सामने ही कॉल पर बात या मैसेज करने चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed