अपने बच्चों की शादी को लेकर जितने सपने घर वालों के होते हैं, उतने ही सपने हर एक लड़का-लड़की के भी होते हैं। हर कोई चाहता है कि उनकी शादी धूमधाम से हो, उनको एक समझदार पार्टनर मिले, जो उनका ध्यान रखें और यहां तक कि लोग अपने आने वाले भविष्य को लेकर भी सपने सजाने लगते हैं। वहीं, जब कपल शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं, तो उनकी दुनिया कहीं न कहीं पूरी तरह बदल जाती है और वो अपने पार्टनर के साथ प्यार के रिश्ते में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने लगते हैं। लेकिन शादीशुदा जीवन में जितना प्यार होता है, उतनी ही टकरार भी इसी रिश्ते में देखने को मिलती है। छोटे-मोटे झगड़े तो ठीक हैं, जो लगभग हर कपल के बीच होते हैं। लेकिन कई पति-पत्नी के बीच झगड़े काफी बढ़ जाते हैं और आए दिन होने लगते हैं, जिसके कुछ कारण हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"615d2a1f8ebc3e0de74a54ad","slug":"married-life-tips-these-are-the-four-reasons-for-quarrel-between-husband-and-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के ये हैं चार मुख्य कारण, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के ये हैं चार मुख्य कारण, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां
Wed, 06 Oct 2021 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
ससुराल के बारे में बुराइयां
- कई लोग अपने ससुराल की और वहां के लोगों की बुराई करते रहते हैं। मजाक तो ठीक है, लेकिन आपकी कही एक भी गलत बात आपके पार्टनर के दिमाग में बैठ सकती है और ये लड़ाई-झगड़े का कारण तक बन सकती है। इसलिए ससुराल की बुराई करने की जगह मिल-जुलकर रहें और पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे के माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
सम्मान न करना
- हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसका सम्मान करें, फिर चाह वो पति हो या फिर पत्नी। लेकिन कई रिश्तों में देखा जाता है कि पति पत्नी का या फिर पत्नी पति का सम्मान नहीं करती है। जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसा करने से कई बार फालतू के झगड़े जन्म लेते हैं, जिसका बुरा असर आपके शादीशुदा जीवन पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खाने को लेकर
- अक्सर जो झगड़े पति-पत्नी के बीच देखे जाते हैं, उसमें एक सबसे बड़ा कारण खाना रहता है। दरअसल, खाने में नमक तेज हो गया, सब्जी स्वादिष्ट नहीं है, खाना ठीक से पका नहीं है, रोटी कच्ची हैं आदि। इस तरह की बातें करने से ज्यादातर झगड़े जन्म लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि अगर आपको अपनी पत्नी या पति के हाथ का खाना ठीक नहीं लग रहा है, तो आप उनकी इस काम में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
बच्चों को लेकर
- जब पति-पत्नी माता-पिता बनते हैं, तो उनके घर में खुशियों का आगमन होता है। लेकिन जब बच्चे धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं, तो कई बच्चें बिगड़ने लगते हैं या काफी जिद्दी किस्म के हो जाते हैं। ऐसे में पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर तक झगडे़ हो जाते हैं कि तुमने इसे बिगाड़ा है। लेकिन हमें ये समझना होगा कि बच्चे की परवरिश माता-पिता दोनों करते हैं, फिर भला उसके जिद्दी होने के पीछे एक कैसे जिम्मेदार हो सकता है।