फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं को पसंद नहीं आती अपने पार्टनर की ये चार बातें, रिश्ता तक हो सकता है खराब

Thu, 07 Dec 2023 09:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Dec 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Women don't like these four things about their partner
महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बातें पसंद नहीं आती है? - फोटो : istock

Relationship Tips: जब दो लोग प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो वे बेहद खुश होते हैं। पार्टनर अपने इस रिश्ते में जुड़ने के बाद एक तरह से नई जिंदगी जीते हैं। रिलेशनशिप में इसलिए लड़का-लड़की आते हैं, क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे को अच्छे लगते हैं। पर ये जरूरी नहीं कि शुरुआत में जैसा ये रिश्ता चले वैसा ही बाद में भी चले? मतलब कुछ भी इस रिश्ते में हो सकता है, लेकिन पुरुष शायद इस बात को न जानते हों कि उनकी कुछ बातें ऐसी हैं जो महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। यही नहीं, ये बातें महिलाओं को इतनी खराब लगती हैं कि वो इनकी वजह से रिश्ता तक तोड़ सकती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप इन बातों के बारे में जानें और इन गलतियों को करने से बचें। तो चलिए जानते हैं महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बातें पसंद नहीं आती हैं...

Relationship Tips: Women don't like these four things about their partner
महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बातें पसंद नहीं आती है? - फोटो : istock

नहीं पसंद आती महिलाओं को पुरुषों की ये बातें-

नंबर 1

  • महिलाओं को ये बिल्कुल पसंद नहीं होता कि उनका पार्टनर उनसे किसी भी बात को लेकर झूठ बोले। अगर आपसे कोई गलती हुई है, तो आप सच बोल सकते हैं। शायद ऐसा करने से आपका रिश्ता सही रहे।
Relationship Tips: Women don't like these four things about their partner
महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बातें पसंद नहीं आती है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • एक महिला ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती है कि उसका अफेयर किसी और से चल रहा है। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए बेहद खराब हो सकता है। इसलिए कभी भी ऐसा करने से बचें, वरना आपका रिश्ता टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Women don't like these four things about their partner
महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बातें पसंद नहीं आती है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • हर रिश्ते की नींव प्यार और विश्वास पर होती है, लेकिन अगर समय के साथ आप अपने पार्टनर को महत्व नहीं दे रहे हैं, उन्हें प्यार नहीं कर रहे हैं, इज्जत नहीं दे रहे हैं, आदि। तो आपकी इन सब आदतों के कारण भी आपकी महिला पार्टनर आपसे रिश्ता तोड़ सकती हैं, क्योंकि महिलाओं को ये चीजें बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं।
विज्ञापन
Relationship Tips: Women don't like these four things about their partner
महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बातें पसंद नहीं आती है? - फोटो : istock

नंबर 4

  • महिलाओं को पुरुषों की एक और आदत पसंद नहीं आती है और वो है हद से ज्यादा नशा करना। अगर आप कभी किसी खास मौके पर, पार्टी में या घर पर सिर्फ एंजॉय के लिए ये सब करते हैं, तो एक बार को आपकी महिला पार्टनर आपको कुछ न कहे। पर अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं, तो आपकी पार्टनर आपको छोड़ तक सकती है, क्योंकि महिलाओं को ऐसे पुरुष बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं जो नशा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed