फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पति को रोजाना करने चाहिए ये पांच काम, बीवी हमेशा रहेगी फिदा

Wed, 23 Apr 2025 01:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 23 Apr 2025 01:02 PM IST
सार

अगर आप अपनी पत्नी को निराश नहीं करना चाहते, ये चाहते हैं कि वह आपसे हमेशा प्यार करती रहें और आपका रिश्ता खुशहाल बना रहे तो हर पति को रोजाना ये पांच काम जरूर करने चाहिए।

विज्ञापन
Relationship Tips to Keep Wife Happy for Healthy Marriage Patni Ko Khush Rakhne Ke 5 Useful Tips
पत्नी को खुश रखने के लिए पति करें ये काम - फोटो : Adobe

Relationship Tips: शादी एक ऐसा रिश्ता है, जो भारतीय समाज में जिंदगी भर का बंधन माना जाता है। हालांकि जीवन के इस बंधन को खुशी-खुशी बिताना हो तो रिश्ते में प्यार, मान और सम्मान जरूरी हैं। अधिकतर पति-पत्नी एक दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन फिर भी उनके बीच टकराव हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक निराशा भी है। 



एक लड़की अपने माता-पिता और परिवार को छोड़ पति के घर पर आती है तो सिर्फ उसे नहीं अपनाती, बल्कि पति के तौर तरीके और पसंद नापसंद को अभी अपना लेती है। लेकिन जब पुरुष पत्नी को ये एहसास कराने में विफल हो जाए कि पत्नी उनके लिए कितनी खास हैं, तो महिलाएं अपने पति और इस रिश्ते से निराश हो जाती हैं। अगर आप अपनी पत्नी को निराश नहीं करना चाहते, ये चाहते हैं कि वह आपसे हमेशा प्यार करती रहें और आपका रिश्ता खुशहाल बना रहे तो हर पति को रोजाना ये पांच काम जरूर करने चाहिए।

 

Relationship Tips to Keep Wife Happy for Healthy Marriage Patni Ko Khush Rakhne Ke 5 Useful Tips
प्यार का इजहार  - फोटो : Adobe

प्यार का इजहार 

जब भी मौका मिले पत्नी से आई लव यू बोल देना चाहिए। प्यार का इजहार पत्नी को विश्वास दिलाता है कि आप उनकी परवाह करते हैं। रोज उनसे प्यार का इजहार करने के साथ ही दिन में दो से तीन बार अगर आप उनसे प्यार से बात कर लेते हैं, तो यह भी महिलाओं को बहुत पसंद आता है। प्यार है लेकिन अगर इजहार न हो या उसे जताया न जाए तो पत्नी को कैसे पता चलेगा।

Relationship Tips to Keep Wife Happy for Healthy Marriage Patni Ko Khush Rakhne Ke 5 Useful Tips
साथ खाएं खाना - फोटो : Adobe stock

साथ खाएं खाना

कपल चाहे कितना भी व्यस्त क्यों न हो, उन्हें कम से कम एक वक्त का खाना तो साथ ही खाना चाहिए। पति को पूरे दिन में एक बार पत्नी के साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। नाश्ता करना हो या लंच व डिनर दोनों जब साथ में बैठकर खाना खाते हैं तो उनके बीच की करीबी बढ़ती है। साथ ही जब परिवार होते हुए पत्नी अपने पति के बिना खाना खाती हैं तो वह अकेलापन महसूस करती हैं। इसलिए पुरुष को पत्नी संग लंच या डिनर के लिए वक्त निकालना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips to Keep Wife Happy for Healthy Marriage Patni Ko Khush Rakhne Ke 5 Useful Tips
बाहर जाने से पहले प्यार जताएं - फोटो : Adobe

बाहर जाने से पहले प्यार जताएं

दफ्तर जाने से पहले अपनी पत्नी को यह एहसास दिलाएं कि आप उनके साथ वक्त बिताना चाहते हैं लेकिन काम के लिए आपको जाना होगा। इसके लिए आप एक प्यार भरा नोट लिख सकते हैं या घर से निकलने से पहले उन्हें गले लगाकर जल्दी आने का वादा कर सकते हैं और तब तक अपना ख्याल रखने को बोल सकते हैं। आपकी ये बात उन्हें आपके प्यार और फिक्र का अहसास कराएगी।

विज्ञापन
Relationship Tips to Keep Wife Happy for Healthy Marriage Patni Ko Khush Rakhne Ke 5 Useful Tips
गले लगाना है जरूरी - फोटो : Adobe

गले लगाना है जरूरी

सुबह उठते ही पत्नी को गले से लगाएं। पति की बाहों में हर पत्नी को सुरक्षा और सुकून महसूस होता है। ऐसे में गले लगाना प्यार जताने और पत्नी का दिल जीतने का अच्छा तरीका होता है। आप दफ्तर जाते समय या लौटकर भी पत्नी को हग कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed