फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

Fri, 12 Jul 2024 08:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 Jul 2024 08:46 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips To Find Out Being Used by Partner in Relationship
जानें रिश्ते में हो रहा इस्तेमाल - फोटो : istock

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं मिलता। अक्सर आपको लगता है कि आप तो पार्टनर को प्यार करते हैं लेकिन वह आपसे उतना प्यार नहीं करता। कई सारे रिलेशनशिप तो एकतरफा प्यार पर टिके होते हैं। इस तरह के रिश्ते में दोनों शख्स एक दूसरे से प्यार नहीं करते, सिर्फ एक ही अपने प्यार से उस रिश्ते को चला रहा होता है। सवाल यह है कि दूसरा पार्टनर अपने साथी को प्यार ही नहीं करता, तो रिश्ते में क्यों होता है? इसका जवाब आसान है, उन्हें आपकी जरूरत है। वह सिर्फ अपनी जरूरत या अपने काम निकालने के लिए प्यार करने वाले पार्टनर के साथ होते हैं। अगर आपको लगता है कि रिलेशनशिप में भी सिर्फ आप ही प्यार करते हैं और आपका पार्टनर शायद आपका इस्तेमाल कर रहा है तो इन तरीकों से इस शक की पुष्टि कर सकते हैं।

Relationship Tips To Find Out Being Used by Partner in Relationship
जानें रिश्ते में हो रहा इस्तेमाल - फोटो : istock

इन बातों से पहचानें रिश्ते में पार्टनर कर रहा इस्तेमाल

आप करते हैं भुगतान

अगर आप और आपका पार्टनर शॉपिंग पर, या कहीं घूमने फिरने जाते हैं और हर बार आप ही होने वाले खर्च का भुगतान करते हैं तो समझ लीजिए कि आपका साथी आपके आर्थिक सुविधाओं का फायदा उठा रहा है। ये बात लड़के और लड़की दोनों के लिए लागू होती है।

Relationship Tips To Find Out Being Used by Partner in Relationship
जानें रिश्ते में हो रहा इस्तेमाल - फोटो : istock

काम का साथी

सिर्फ काम पड़ने पर आपका पार्टनर आपको याद करें और अन्य मौकों पर व्यस्त रहने की बात करें तो समझ जाएं कि वह सिर्फ आपका इस्तेमाल कर रहा है।  दिनभर निकल जाता है लेकिन वह आपका हाल चाल तक नहीं लेते या फिर हर बार आप ही कन्वर्सेशन शुरू करते हैं और वह सिर्फ काम होने पर ही पहले मैसेज या कॉल करें तो इस रिश्ते के बारे में आपको फिर सोचने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips To Find Out Being Used by Partner in Relationship
जानें रिश्ते में हो रहा इस्तेमाल - फोटो : istock

बातचीत

जब आपका पार्टनर आपसे बात करने में रुचि न लें तो भी रिश्ते में कुछ गड़बड़ होने के संकेत मिलते हैं। हो सकता है कि आपका पार्टनर रिजर्व टाइप का हो, उसे ज्यादा बात करने में रुचि न हो लेकिन अगर वह आपसे प्यार करते होंगे तो भले ही बोले कम लेकिन आपकी बातों को जरूर गंभीरता से सुनते हैं। वह आपसे बात करे न करें लेकिन आपकी बात सुनते तक नहीं तो मान लीजिए कि ये रिश्ता एकतरफा है। 

विज्ञापन
Relationship Tips To Find Out Being Used by Partner in Relationship
जानें रिश्ते में हो रहा इस्तेमाल - फोटो : iStock

भावनात्मक जरूरत

रिलेशनशिप का मतलब केवल घूमना फिरना नहीं होता, बल्कि एक दूसरे के साथ भावनात्मक तौर पर जुड़ना होता है। अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को नहीं समझता, जब आपको सबसे ज्यादा जरूरत अपने पार्टनर की हो लेकिन वह हर बार किसी न किसी वजह से आपके साथ नहीं होते तो समझ लीजिए कि उन्हें आपकी फिक्र नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed