फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में ऐसे बिता सकते हैं परिवार संग खुशी के पल, ये हैं कुछ तरीके

Wed, 26 May 2021 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 May 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
relationship tips Tips to spend happiness with family at lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, ऐसे में लोगों को इससे बचाने के लिए और इस वायरस की चेन तोड़ने के लिए राज्यों ने अपने वहां लॉकडाउन लगा रखा है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों पर ही रहने को मजबूर हैं। वहीं, काफी समय से घर पर रहने की वजह से लोग काफी बोर हो रहे हैं, और कहीं न कहीं वो खुश भी नहीं है। लेकिन अगर आप इस लॉकडाउन में अपने परिवार संग खुशी के पल बिताना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं।

relationship tips Tips to spend happiness with family at lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गेम खेलें

  • जब इस लॉकडाउन में आप अपने परिवार संग घर पर हैं, तो आप उनके साथ खुशी के पल बिता सकते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के लोगों संग गेम खेल सकते हैं, कोई ऐसा खेल खेल सकते हैं जो आप पहले उनके साथ खेलते थे। इससे आपकी यादें ताजा होगी और आप एक अच्छा और खुशी का समय परिवार संग बिता पाएंगे।
relationship tips Tips to spend happiness with family at lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बातचीत करें

  • इस लॉकडाउन में लोग पहले से ही खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आपको ये गलती नहीं करनी है कि आप किसी से बातचीत न करें। इससे आपको भी अकेला महसूस होगा। इसके लिए आप अपने परिवार संग बातचीत कर सकते हैं, उनके सुख-दुख जान सकते हैं, अपने बारे में बता सकते हैं और कई अन्य चीजों को समझ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips Tips to spend happiness with family at lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बच्चों के दोस्त बनें

  • आप अपने परिवार संग खुशी के पल बिताना चाहते हैं, तो आपको अपने बच्चों का दोस्त बनना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे ही परिवार में खुशी लाने का काम करते हैं। अगर बच्चे दुखी होंगे तो घर की रौनक भी कहीं खो जाएगी। ऐसे में आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना है, उनके साथ खेलना चाहिए, उनसे बातचीत करनी चाहिए आदि। ऐसा करके भी आप परिवार संग खुशी के पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
relationship tips Tips to spend happiness with family at lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घर के कामों में पार्टनर की मदद करें

  • अब जब आप घर में हैं, तो आपको अपने पार्टनर संग घर के कामों में साथ देना चाहिए। आप घर की साफ-सफाई में, खाना बनाने में, बच्चों को पढ़ाने में समेत अन्य कामों में अपने पार्टनर की मदद कर सकते हैं। इससे दोनों पार्टनर्स के बीच प्यार बढ़ेगा और आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे, जिससे आपके परिवार में खुशी बनी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed