कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास है और जब आप प्यार में होते हैं तो आपको अपने आसपास सिर्फ प्यार ही दिखाई देता है। लेकिन इस कोरोना काल में लगे लॉकडाउन की वजह से प्यार करने वाले एक-दूसरे से अलग हैं। वहीं, इस दूरी ने कई रिलेशिशिप में खटास भी पैदा कर दी है, जिसकी वजह से लोगों के ब्रेकअप तक हो रहे हैं। वहीं, जब लोगों का ब्रेकअप होता है, तो इसके बाद वो खुद को अकेला महसूस करते हैं जिसकी वजह से उन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में इस लॉकडाउन में कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप खुद का ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60ac7c8c8ebc3e34fa148cbe","slug":"relationship-tips-breakup-in-lockdown-so-these-are-tips-to-take-care-of-yourself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर लॉकडाउन में हो गया है ब्रेकअप, तो ऐसे रख सकते हैं खुद का ख्याल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर लॉकडाउन में हो गया है ब्रेकअप, तो ऐसे रख सकते हैं खुद का ख्याल
Tue, 25 May 2021 10:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 25 May 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दोस्तों से बात करें
- अगर इस लॉकडाउन में आपका ब्रेकअप हो गया है, और लॉकडाउन की वजह से आप कहीं जा नहीं पा रहे हैं तो ऐसे में आपके दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं। जब आप अपने दिल की बात अपने दोस्तों से करेंगे, तो इससे आपका दिल हल्का होगा और ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में आपको मदद मिलेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खुद को अकेला न करें
- कई लोगों को देखा जाता है कि जब उनका ब्रेकअप हो जाता है, तो वो खुद को अकेला कर लेते हैं। लेकिन इस कोरोना काल में वैसे ही लोग काफी अकेला महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आप खुद को अकेला न करें, क्योंकि ऐसा करने से आप तनाव से भी घिर सकते हैं। इसलिए आपको खुद को अकेला करने की जगह सबके साथ रहना चाहिए और समय बिताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परिवार संग समय बिताएं
- कहते हैं हम जब भी किसी मुसीबत में होते हैं, तो हमारे घर वाले हमेशा हमारा साथ देते हैं। ऐसे ही अगर इस लॉकडाउन आपका ब्रेकअप हो गया है, तो आपको अपने परिवार संग समय बिताना चाहिए, उनसे बातें करनी चाहिए, उनके साथ गेम खेलने चाहिए और खुद को उनके साथ व्यस्त रखना चाहिए। ऐसा करने से भी आपको अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बातें शेयर करें
- ब्रेकअप होने के बाद कई लोग कुछ भी शेयर नहीं करते हैं, और हर बात को छुपाते हैं। ऐसे में आपको सभी बातें शेयर करनी चाहिए। अगर आप अपने घर वालों को कुछ नहीं बताना चाहते हैं, तो हमारी जिंदगी में एक व्यक्ति ऐसा जरूर होता है जिसे हम हर एक बात बताते हैं। आपकी जिंदगी में भी ऐसा कोई जरूर होगा, तो आप अपने दिल की बातें उस व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं।