कहते हैं प्यार से ज्यादा खूबसूरत शायद ही कुछ और होता हो। जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तब शायद आपने भी इस बात का एहसास किया होगा। काफी लोग एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं, जहां कई लोग समय के साथ अलग हो जाते हैं। तो वहीं कई लोग अपने इस रिश्ते को शादी में बदल लेते हैं। हालांकि, कई बार ये भी देखा जाता है कि लव मैरिज के बावजूद लोगों की शादियां टूट जाती हैं, और वो फिर अलग हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इनके पीछे की वजह जाननी चाहिए है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको उन गलतियों के बारे में बताते हैं, जो कपल शादी के बाद कर देते हैं।
{"_id":"6086a2638ebc3e24575154c9","slug":"relationship-tips-these-reasons-cause-love-marriages-to-breaks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों साथ रहने के बाद भी टूट जाती हैं लव मैरिज, जानें कौन सी गलतियां कर बैठते हैं कपल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सालों साथ रहने के बाद भी टूट जाती हैं लव मैरिज, जानें कौन सी गलतियां कर बैठते हैं कपल
Tue, 27 Apr 2021 09:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
समय नहीं दे पाते हैं
- लव मैरिज होने से पहले तक, कपल एक-दूसरे को काफी समय देते हैं। वो मिलने जाते हैं, फोन पर बात करते हैं और एक-दूसरे के साथ काफी समय गुजारते हैं। लेकिन जब शादी हो जाती है, तो कुछ लोग काम की वजह से तो कुछ लोग अन्य वजहों से अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन आपको इस गलती से बचना है और अपने पार्टनर के साथ समय जरूर बिताना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक-दूसरे की सलाह नहीं मानना
- शादी से पहले तक कपल एक-दूसरे की बातों और सलाह को बेहद गौर से सुनते और उस पर अमल करते हैं, लेकिन जब ये लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो उसके बाद लोग अपने पार्टनर की सलाह पर ध्यान नहीं देते। वो उनकी बातों को सुनते तो हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं करते हैं, जिसकी वजह से पार्टनर को बुरा लग जाता है और ये आगे चलकर रिश्ता टूटने की वजह तक बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ताने देना
- जो लोग लव मैरिज करते हैं, वो एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं। एक-दूसरे की अच्छी बातों के अलावा वो एक-दूसरे की कमियों के बारे में भी जानते हैं। ऐसे में कई लोग शादी के बाद इन कमियों को लेकर अपने पार्टनर को ताने मारते हैं, जिसकी वजह से कई बार रिश्ता बिगड़ जाता है और फिर आगे चलकर रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सम्मान न करना
- किसी भी व्यक्ति को चाहिए कि उसका पार्टनर उसकी इज्जत करें, उसका सम्मान करें। लेकिन कई बार लव मैरिज में देखा जाता है कि शादी के बाद ये सम्मान कहीं खो सा जाता है। ऐसे में पार्टनर को काफी बुरा लग सकता है, जिसका असर आगे चलकर रिश्ते पर पड़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए।