जब दो पार्टनर शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उनकी जिंदगी की नई शुरुआत होती है और साथ ही उनके जीवन में सबकुछ बदल जाता है। इस रिश्ते में प्यार, सम्मान, ईमानदारी और सच्चाई की जरूरत होती है, क्योंकि तभी जाकर ये प्यार का रिश्ता आगे बढ़ पाता है। वहीं, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है उतने ही लड़ाई-झगड़े भी इसी रिश्ते में होते हैं। पार्टनर एक-दूसरे से रूठते हैं, नाराज होते हैं और फिर मान भी जाते हैं। लेकिन कई बार आपकी छोटी सी गलती या जाने-अनजाने में हुई आपकी गलती की वजह से आपके पार्टनर आपसे नाराज हो जाते हैं और फिर आपको उन्हें मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं और आपके पार्टनर आपको माफ कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
{"_id":"60f650be8ebc3e6d3d2c84c4","slug":"relationship-tips-these-are-four-tips-to-apologize-to-your-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की टिप्स: पार्टनर से माफी मांगने के ये हैं 4 तरीके, रिश्ते में फिर से लौट सकता है प्यार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
काम की टिप्स: पार्टनर से माफी मांगने के ये हैं 4 तरीके, रिश्ते में फिर से लौट सकता है प्यार
Tue, 20 Jul 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सरप्राइज देकर
- पार्टनर से माफी मांगने के लिए आप उनके लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपका छोटा सा सरप्राइज आपके पार्टनर को खुश करने के साथ ही आपको माफी भी दिला सकता है। आप उनके लिए कोई गाना तैयार कर सकते हैं या कोई कविता तैयार कर सकते हैं। जैसे ही वे घर में आएं और आप कैंडल की रोशनी में उनके लिए गाना या कविता गाएं और आखिर में उनसे माफी भी मांग लें। इससे आपकी बात बन सकती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उपहार देकर
- जब आपसे जाने-अनजाने कोई गलती हो गई है तो आप अपने पार्टनर से उपहार देकर माफी मांग सकते हैं। इसके लिए आप उनके कमरे में या अन्य जगहों पर उनके लिए उपहार रख सकते हैं और इसी उपहार के साथ एक नोट में अपनी माफी भी लिख सकते हैं। उम्मीद है कि आपके पार्टनर उपहार पाकर आपको माफ कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
candle light dinner
- फोटो : istock
कैंडल लाइट डिनर
- माफी मांगने के लिए एक और तरीका काम आ सकता है, और वो है कैंडल लाइट डिनर का प्लान करना। आप अपने पार्टनर के लिए या तो घर पर उनकी पसंद का खाना बना सकते हैं या फिर बाहर किसी अच्छे होटल में कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपके पार्टनर को ये डिनर काफी पसंद आएगा और शायद आपको वे माफी भी दे दें।
विज्ञापन
shopping
- फोटो : istock
पसंदीदा चीज करके
- हर व्यक्ति को कुछ न कुछ करना काफी पसंद होता है। जैसे- किसी को शॉपिंग करना पसंद होता है, तो किसी को घूमना पसंद होता है और किसी को नए-नए खाने का स्वाद लेना पसंद होता है आदि। ऐसे ही आपके पार्टनर को भी कुछ न कुछ पसंद होगा और आप अपने पार्टनर के लिए वो खास चीज कर सकते हैं।