चाँदनी रात की दूधिया रोशनी में,
चमक रही थी संगमरमर-सी उसकी बदन की छवि में।
जब मैं जागा, देखा तो सपना था,
हक़ीक़त में अभी कोई अपना न था।
समय बीता, हुई मेरी शादी,
जब दुल्हन को देखा तो आँखें रह गईं ठिठकी-सी।
वही चेहरा, वही रूप, वही नूर था,
जो कभी सागर की गोद में बैठा मुझे मंज़ूर था।
चंचल चेहरा, रेशमी बाल, कुछ उलझे-उलझे से,
हाथों में आरती सजाए खड़ी थी चौखट पे।
बोली, ज़रा मुड़कर इधर तो देखिए,
दादाजी पास बैठे मुस्कराकर बोले—
"बहू, बड़े कमाल का है!"
आज जो देखा था सपना, वो सच हो गया,
बीच सागर में बैठी कन्या का साथ मेरा हो गया।
ऐसा लगा मानो खुदा ने इसे मेरे लिए बनाया था,
आज खुश हूँ, जैसे खोजा था, वैसा ही पाया था।
यह बात है हकीकत, इसे कोई नकार न पाए,
विधि के लिखे लेख को कोई मिटा न पाए।
जोड़ियाँ तो ऊपरवाला बनाकर भेजता है,
लाख कोशिशें कर ले दुनिया, कोई इसे झुठला न पाए।
- भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X