फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल से एक्स को भुलाने के ये हैं कुछ तरीके, ऐसे कर सकते हैं नई जिंदगी की शुरुआत

Sat, 25 Sep 2021 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Sep 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips The memory of ex boyfriend or girlfriend is coming then these few tips to forget can help you
एक्स को भुलाने के टिप्स - फोटो : istock

कहते हैं प्यार एक एहसास ही नहीं, प्यार एक जिम्मेदारी भी है। जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो एक-दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन क्या एक-दूसरे का सम्मान करते हैं? क्या एक-दूसरे के लिए हमारे मन में त्याग भाव और समर्पण है? ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार के साथ-साथ इन सबका भी होना जरूरी है, क्योंकि तभी एक रिश्ता बेहतर बनता है और उसकी उम्र भी लंबी होती है। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी होते हैं, जो केवल मतलब के लिए साथ होते हैं, तो कई सच में एक-दूसरे के हमेशा-हमेशा के लिए बनना चाहते हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार सबको मिल जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसलिए कई लोगों के ब्रेकअप तक हो जाते हैं। हालांकि, ब्रेकअप होने की कई अलग-अलग वजह हो सकती हैं। लेकिन कई लोगों को ब्रेकअप के बाद अपने एक्स की याद सताती हैं। लेकिन अगर आप उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं।

Relationship tips The memory of ex boyfriend or girlfriend is coming then these few tips to forget can help you
एक्स को भुलाने के टिप्स - फोटो : istock

दिल दिमाग से निकालें बाहर

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे अपनी कोई भी बात किसी से साझा नहीं करते हैं। ऐसे में उनके दिल में उनकी कई बातें दबी होती हैं, और एक ऐसा वक्त भी आता है जब इसकी वजह से उनके इमोशंस तूफान बनकर बाहर निकलते हैं। ये लोगों के साथ ब्रेकअप के बाद ज्यादा होता है, जब वे अपनी बातें अंदर ही दबाकर रखते हैं। ऐसे में वे आगे नहीं बढ़ पाते हैं, और पुरानी चीजों में ही उलझे रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि आपको अपनी पुरानी यादों को दिल दिमाग से बाहर निकालकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने किसी विश्वास करने वाले व्यक्ति को ये बातें बताकर अपने दिल को हल्का कर सकते हैं।
Relationship tips The memory of ex boyfriend or girlfriend is coming then these few tips to forget can help you
एक्स को भुलाने के टिप्स - फोटो : istock

चीजों से बनाए दूरी

  • जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें क्लिक करते हैं और वीडियो भी बनाते हैं जो हमारे मोबाइल में होती हैं। ऐसे में आपको इन सब फोटोज व वीडियो को अपने मोबाइल आदि जगह से हटाना पड़ेगा। इसके अलावा पार्टनर के द्वारा दिए गए गिफ्टों से भी दूरी बनाना बेहद जरूरी है, तभी जाकर आप अपने एक्स को भुला पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips The memory of ex boyfriend or girlfriend is coming then these few tips to forget can help you
एक्स को भुलाने के टिप्स - फोटो : istock

माफ करना सीखें

  • कई बार लोगों के ब्रेकअप आपसी सहमित से होते हैं, तो कई बार पार्टनर्स के बीच लड़ाई-झगड़े हो जाते हैं। अगर आपका ब्रेकअप झगड़े की वजह से, धोखा मिलने की वजह से हुआ है या आपके साथ आपके पार्टनर की वजह से कुछ बुरा हुआ और तब आपका ब्रेकअप हुआ है आदि। ऐसे में जरूरी है कि आप उन लोगों को माफ करें, ताकि आपके दिल से बोझ उतरे और आप अपने जीवन में आगे बढ़ें। वैसे भी गलती करने से बड़ा माफ करने वाला होता है।
विज्ञापन
Relationship tips The memory of ex boyfriend or girlfriend is coming then these few tips to forget can help you
एक्स को भुलाने के टिप्स - फोटो : istock

खुद का ध्यान, खुद को प्यार

  • कई लोगों का जब ब्रेकअप होता है, तो उसके बाद वे एक्स की याद में इतना डूब जाते हैं कि वे खुद का ख्याल नहीं रखते। ऐसे में उनकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए आप किसी विशेषज्ञ की मदद से मेडिटेशन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपने एक्स को भूलने में मदद मिलेगी और आपकी सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed