फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में कर रहे हैं शादी? तो इन चार बातों को गलती से भी न भूलें

Tue, 10 Aug 2021 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 10 Aug 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Relationship tips Take special care of these four things during marriage in monsoon
marriage - फोटो : istock

शादी जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है, जब एक लड़का-लड़की विवाह के पवित्र बंधन में बंधते हैं तो उनका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। लेकिन उससे पहले इस शादी को लेकर कई तरह की तैयारियां की जाती हैं। लड़के और लड़की वालों के घरों में काफी खुशी का माहौल होता है, कई दिन पहले से रिश्तेदार आने लगते हैं और हर कोई शादी के रंग में खोया होता है। वहीं, शादी को लेकर हर किसी के अपने अलग-अलग सपने होते हैं, शादी की प्लानिंग करनी पड़ती है, पूरी तैयारियां करनी पड़ती है और भी बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन अगर आप मानसून में शादी करने जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको इस मौसम में अतिरिक्त बातों का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि आपकी जरा सी गलती शादी के पूरे मजे को किरकिरा कर सकती है। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका आपको ध्यान देना चाहिए।

Relationship tips Take special care of these four things during marriage in monsoon
marriage shopping - फोटो : istock

ऐसे कपड़ें चुनें

  • इस मौसम में आपको ऐसे कपड़े चुनने चाहिए, जो आरामदायक हों। माना कपड़े स्लाइलिश होने जरूरी हैं, लेकिन ध्यान रहे कि जूते और कपड़े आरामदायक जरूर हों। हो सकता है कि आपको काम के लिए बाहर तक जाना पड़े। ऐसे में ऊंचे एड़ी के जूते और टाइट कपड़े आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकते हैं।
Relationship tips Take special care of these four things during marriage in monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सही जगह चुनें

  • मानसून के मौसम में शादी के लिए जगह बेहद ध्यान में रखकर चुननी चाहिए। एक ऐसी जगह चुनें जहां बारिश होने पर आपके शादी समारोह में कोई दिक्कत पैदा न हो, क्योंकि इस मौसम में कब बारिश हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Take special care of these four things during marriage in monsoon
शादी में कैसेा मेकअप करें - फोटो : pixabay

ऐसा मेकअप चुनें

  • शादी के दौरान मेकअप हर किसी का लुक बदलकर रख देता है। ऐसे में अगर आप शादी में मेकअप करने जा रहे हैं, तो आपको मानसून के मौसम में वाटर प्रूफ मेकअप चुनना चाहिए। ये आपको बेहतर लुक दे सकता है। नेचुरल दिखने के लिए आप लाइट मेकअप ही चुनें।
विज्ञापन
Relationship tips Take special care of these four things during marriage in monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिश्तेदारों के ठहरने की व्यवस्था ऐसी हो

  • मानसून के मौसम में बारिश काफी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं और वो भी शादी के माहौल में तो खासकर। ऐसे में आपके आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां उन्हें बारिश होने पर किसी तरह की दिक्कत न हो। जैसे- लाइट का चले जाना, बारिश के पानी की वजह से कहीं आने-जाने में दिक्कत होना आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed