फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: अभिभावकों को बच्चों के सामने कभी नहीं बोलने चाहिए ये पांच शब्द, पड़ता है बुरा असर

Thu, 29 Jun 2023 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 29 Jun 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Parents Should Not Use These Words for Their Children Know About Words
Parenting Tips - फोटो : istock

Relationship Tips: अभिभावकों के लिए बच्चे का पालन पोषण करना बेहद बड़ी और गंभीर जिम्मेदारी होती है। माता पिता के पालन पोषण के तरीके पर बच्चे का भविष्य निर्भर करता है। बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए माता पिता उसके खान पान और अच्छी लाइफस्टाइल पर ध्यान देते हैं, तो वहीं भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बच्चे के अच्छी शिक्षा को भी महत्वपूर्ण मानते हैं। हालांकि महज अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा ही बच्चे के भविष्य के लिए जरूरी नहीं। सबसे जरूरी है बच्चे की मानसिक सेहत। बच्चे की मनोदशा को स्वस्थ रखने के लिए माता पिता को उसे अच्छे संस्कार देने के साथ ही स्वस्थ वातावरण में रखने की जरूरत होती है। बच्चों का मन काफी निर्मल होता है। वह देखते हैं, वहीं सीखते हैं। ऐसे में कई बार माता पिता की कुछ बातें बच्चों के मन पर गहरा असर छोड़ती हैं। इसलिए बच्चे के पालन पोषण के दौरान हर माता पिता को अपने बच्चे के सामने कुछ बातें कभी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं माता पिता को बच्चे से कौन से पांच शब्द कभी नहीं कहना चाहिए।


 

Relationship Tips Parents Should Not Use These Words for Their Children Know About Words
Parenting Tips - फोटो : pexel

मोटा

कभी भी अपने बच्चे के शरीर को लेकर नकारात्मक शब्द न कहें। बच्चे को मोटा न कहें, इससे उनके मस्तिष्क में बाॅडी शेमिंग और खुद की लुक्स को लेकर हीन भावना आने लगती है। इसके अलावा ऐसे किसी शब्द का इस्तेमाल न करें जो बच्चे में उसके लुक्स को लेकर नकारात्मकता लाएं, जैसे कुरुप, काले, भद्दे आदि, शब्द बोलने से बचें।

Relationship Tips Parents Should Not Use These Words for Their Children Know About Words
Parenting Tips - फोटो : istock

मूर्ख

अक्सर बच्चे की किसी हरकत पर माता पिता नाराजगी जाहिर करने में उसे मूर्ख या बेवकूफ आदि बोल देते हैं। इस तरह के शब्द बच्चों में आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को कम कर सकते हैं। बच्चा माता पिता के मुंह से ये शब्द सुनकर खुद को मूर्ख समझने लगता है और नई चीजों को आजमाने से डरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Parents Should Not Use These Words for Their Children Know About Words
Parenting Tips - फोटो : Istock

बेकार

अगर आप अपने बच्चे के सामने ऐसे शब्द बोलते हैं, जो उसे अयोग्य साबित करें तो इससे भी बच्चे का मनोबल कम होता है। बच्चे को बेकार, किसी का काम का नहीं है, आदि बोलकर अयोग्य और महत्वहीन महसूस न कराएं।

विज्ञापन
Relationship Tips Parents Should Not Use These Words for Their Children Know About Words
Parenting Tips - फोटो : istock

शट-अप

बच्चा अपने दिल की सभी बात, भावनाएं माता पिता से करता है। लेकिन कई बार माता पिता उसकी बातों से इरिटेट होने लगते हैं और उसे चुप रहने के लिए कह देते हैं। बच्चे के सामने यह शब्द बोलने से वह अपनी राय या भावनाओं को दबाना शुरू कर देते हैं और माता पिता से बातें शेयर नहीं करते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed