फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद आ रही है प्रेमी की याद? तो ऐसे निकल सकते हैं इन यादों से बाहर

Wed, 23 Jun 2021 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Jun 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Missing partner after breakup then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्यार का रिश्ता काफी खूबसूरत होता है। लोग जब रिलेशनशिप में होते हैं, तो काफी खुश रहते हैं, अपने पार्टनर की चिंता करते हैं, इस रिश्ते में विश्वास होता है आदि। प्यार के लिए कहा जाता है कि ये कब कहां और किससे हो जाए, ये किसी को पता नहीं होता। एक समय था जब लड़का-लड़की मिलकर एक-दूसरे को अपने दिल की बात कहते थे, लेकिन आजकल के दौर में ये सब सोशल मीडिया के जरिए भी हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से मिलते हैं, बातें करते हैं और फिर एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। लेकिन क्या सभी प्यार के इस रिश्ते को अच्छे से निभा पाते हैं? क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि रिलेशनशिप में झगड़े भी होते हैं जिसकी वजह से ये रिश्ता टूट भी जाता है। ऐसे में अगर आपका भी ब्रेकअप हो गया है, और आपको अपने पार्टनर की याद सता रही है? तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

Relationship tips Missing partner after breakup then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दोस्तों संग व्यस्त रहें

  • हमारी जिंदगी में हमारे दोस्त हमारी काफी मदद करते हैं। अक्सर हम जो बातें अपने घरवालों से नहीं कह पाते हैं, वो बातें दोस्तों से करते हैं। ऐसे में अगर आपको अपने पुराने प्रेमी की याद सता रही है, तो इससे बाहर निकलने के लिए आप अपने दोस्तों संग समय बिता सकते हैं, उनके साथ बातें कर सकते हैं, उनके साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं आदि।
Relationship tips Missing partner after breakup then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

काम में मन लगाएं

  • अगर हम अपने काम में मन लगाएं, तो फिर हम इधर-उधर की बातों और पुरानी यादों से बच सकते हैं। कई बार होता है कि हमें अपने पार्टनर की यादें आने लगती है, तो ऐसे में हमें अपने काम में मन लगाना चाहिए और खुद को व्यस्त रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने पुराने प्रेमी की यादें नहीं सताएंगी और आपको उन यादों से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Missing partner after breakup then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पुरानी यादों को हटाएं

  • अक्सर हमें अपने पुराने प्रेमी की उस वक्त ज्यादा याद आती है, जब हम किसी पुरानी याद से जुड़ते हैं। उदाहरण के लिए जब आप अपने मोबाइल फोन में मौजूद पुरानी फोटो या वीडियो को देखते हैं, जो आपने अपने पार्टनर संग क्लिक की हैं। इनसे आपको उनकी याद आना लाजमी है। ऐसे में आपको इन सब पुरानी यादों को खुद से दूर करना पड़ेगा। तभी जाकर आप अपने पुराने प्रेमी को भूल पाएंगे।
विज्ञापन
Relationship tips Missing partner after breakup then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ट्रिप पर जा सकते हैं

  • कहते हैं कि अगर आपको अच्छा न लग रहा हो, टेंशन हो रही हो या फिर किसी की याद आ रही हो आदि। ऐसे में ट्रिप पर जाने से इन सबसे बाहर निकलने में आसानी मिलती है। आप अपने दोस्तों या परिवार संग ट्रिप पर जा सकते हैं। अपनी पसंदीदा जगह पर समय बिता सकते हैं आदि। लेकिन ध्यान रहे कि अकेले ट्रिप पर जाने से बचना चाहिए, क्योंकि अकेले जाने से हो सकता है कि आपको अपने प्रेमी की याद आ जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed