जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो आपकी जिंदगी लगभग पूरी तरह से बदल जाती है। जो आप सिर्फ अपने लिए समय निकालते थे, अब आपको अपने पार्टनर के लिए भी समय निकालना पड़ता है। पार्टनर से मिलना पड़ता है, पार्टनर की इच्छाओं का ध्यान रखना पड़ता है, रिश्ता लंबा चले इसके लिए वो हर एक जरूरी कदम उठाना पड़ता है, जो जरूरी है आदि। वहीं, हमें इस बात को समझना होगा कि पुरुषों और महिलाओं की कई आदतें एक-दूसरे से अलग होती हैं। इसलिए जरूरी है कि वे इन आदतों को समझें और एक-दूसरे का ख्याल रखें, तभी जाकर रिश्ते में प्यार बना रहता है। जैसे- महिलाओं की कुछ आदतें होती हैं, जिनका ख्याल पुरुषों को रखना पड़ता है ताकि उनके प्यार के रिश्ते में मधुरता बनी रहे। कई बार इन आदतों को पुरुष नहीं समझ पाते हैं, जिनकी वजह से रिश्ते में खटास तक आ जाती है। इसलिए महिलाओं की इन आदतों को समझना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में।
{"_id":"60fa6ceb8ebc3e58017948e8","slug":"relationship-tips-men-should-take-care-of-these-four-things-of-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरुषों को महिलाओं की इन चार बातों का रखना चाहिए ख्याल, बेहतर होता है प्यार का रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पुरुषों को महिलाओं की इन चार बातों का रखना चाहिए ख्याल, बेहतर होता है प्यार का रिश्ता
Fri, 23 Jul 2021 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दिखावा करना पसंद होता है
- अमूमन देखा जाता है कि ज्यादातर महिलाओं की आदत होती है कि उन्हें दिखावा करना पसंद होता है। अगर वे कोई ड्रेस खरीदकर लाती हैं, तो उसके बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बातें कहना, अपनी ड्रेस, अपनी सैंडल, लिपस्टिक, अपने पति आदि चीजों में दिखावा करना उन्हें पसंद होता है। ऐसे में पुरुषों को उनकी इस आदत पर उन्हें कुछ नहीं कहना चाहिए, और उन्हें समझना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दोस्तों व परिवार से साझा करती हैं बातें
- देखा जाता है कि महिलाएं अपनी ज्यादातर बातें या तो अपने दोस्तों संग साझा करती हैं या फिर अपने मायके (परिवार) वालों से। पति से क्या बात हुई, पति ने क्या कहा, उन्होंने क्या नई चीज खरीदी, वे क्या प्लान कर रहे हैं आदि। ऐसी ही कई बातों को महिलाएं अपने दोस्तों या अपने परिवार के लोगों को जरूर बताती हैं। बातें बताने का मतलब महिलाएं चुगली नहीं करना चाहती, बल्कि वे अपना अनुभवन साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अपने परिवार के लिए सोचना
- जब एक लड़की किसी के साथ रिलेशनशिप में होती है या फिर उसकी शादी हो जाती है। वे हमेशा ही अपने माता-पिता, अपने भाई-बहनों के बारे में चिंता करती हैं, उनके बारे में सोचती है, कैसे उनकी मदद की जा सकती है इसका प्लान करती हैं आदि। इसका मतलब ये नहीं कि वे अपने पति के घर पर ध्यान नहीं देती, बल्कि वे अपने ससुराल के साथ-साथ अपने मायके का भी पूरा ध्यान रखने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विश्वास चाहिए होता है
- अगर ये कहा जाए कि महिलाएं विश्वास की भूखी होती हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। महिलाओं को अपने पार्टनर से विश्वास चाहिए होता है। वे चाहती हैं कि उनका पति उनसे कोई बात न छुपाएं, उनसे अपनी खुशी और दर्द दोनों साझा करें, उनके रिश्ते को लेकर वे बिल्कुल सही हो आदि। महिलाओं की इस आदत को पुरुषों को समझना चाहिए।