जब हम प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो हम काफी खुश होते हैं। दो अंजान लोग एक साथ होते हैं, एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक-दूसरे का सम्मान भी करते हैं। प्यार का रिश्ता विश्वास, सम्मान, त्याग, समर्पण जैसी चीजों से मिलकर बनता है। जिस रिश्ते में ये सभी चीजें होती हैं, वो ही रिलेशनशिप आगे और काफी लंबा चलता है। हालांकि, प्यार के रिश्ते में जितना प्यार पार्टनर्स एक-दूसरे से करते हैं, उतनी ही लड़ाई-झगड़े भी दोनों के होते हैं। ऐसे में पार्टनर संग कई बार इतनी अनबन हो जाती है कि बिना माफी मांगे हुए बात नहीं बन पाती है। वहीं, कई लोग अपने पार्टनर की तारीफ करते रहते हैं या कई बार माफी के बाद भी उनकी जमकर तारीफ करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जब हम अपने पार्टनर की तारीफ करते हैं, तो हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए।
{"_id":"60f8f4be8ebc3e700d1313c4","slug":"relationship-tips-keep-these-four-things-in-mind-while-praising-your-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर की तारीफ करते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, हमेशा खुशहाल बना रहेगा रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पार्टनर की तारीफ करते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, हमेशा खुशहाल बना रहेगा रिश्ता
Thu, 22 Jul 2021 10:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
जो हैं उसकी तारीफ करें
- कई लोगों की आदतो होती है कि जब उनके पार्टनर अच्छी ड्रेस और काफी मेकअप करके तैयार हो जाते हैं, तो वे तब उनकी तारीफ करते हैं। आपको इसकी जगह पर उनकी इनर ब्यूटी की तारीफ करनी चाहिए यानी आपके पार्टनर जैसे भी हैं वैसे ही उनकी तारीफ करें। कभी भी उनके तैयार होने का इंतजार न करें। इससे आपके पार्टनर को अच्छा महसूस होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर को बताएं उनकी अहमियत
- कई लोगों की किस्मत उनके पार्टनर के उनकी जिंदगी में आने की वजह से बदल जाती है। किसी को अच्छी नौकरी मिल जाती है, तो किसी को प्रमोशन और यहां तक कि कोई तो नया बड़ा घर या नया बिजनेस तक खोल लेता है आदि। ऐसे में अगर आपके पार्टनर के आपकी लाइफ में आने से आपको कोई खुशी मिली है, तो इस बात का क्रेडिट उन्हें जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उपहार देकर करें तारीफ
- अक्सर देखा जाता है कि जब लोग अपने पार्टनर की तारीफ करते हैं, तो वे उन्हें कोई उपहार नहीं देते हैं और खाली तारीफ कर देते हैं। आपको ये करना चाहिए कि आप जब भी अपने पार्टनर की दिल खोलकर तारीफ करें, तो उन्हें एक उपहार जरूर दें। फिर चाहे वो एक गुलाब का फूल ही क्यों न हो।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
झूठी तारीफ करने से बचें
- अगर आप अपने पार्टनर की झूठी तारीफ करते हैं, तो आप गलत कर रहे हैं। इससे आपके पार्टनर उदास और आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आपको अपने पार्टनर की खूबियों को उन्हें बताना चाहिए, ये भी एक तरह की तारीफ करना ही होता है। जो आपके पार्टनर हैं, वे उनको जरूर बताएं।