एक प्यार का रिश्ता तभी कई मंजिलें चढ़ पाता है, तभी लंबी दूरी तय कर पाता है। जब उसके दोनों पार्टनर अपनी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने इस रिश्ते को निभाते हैं। अगर जरा से भी गलती हो जाए, तो कई बार रिश्ता तक बिखर जाता है। इसलिए दोनों पार्टनर्स की ये पूरी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने इस प्यार के रिश्ते का बहुत-बहुत ख्याल रखे। कई पार्टनर्स को अपने इस फर्ज को बिना शिकायत के बखूबी निभाते हैं, लेकिन कुछ लोग लापरवाही कर जाते हैं, जिसका बुरा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो पार्टनर के बीच रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही दोनों के बीच प्यार को भी बढ़ाते हैं। बस पार्टनर्स को इन बातों का ध्यान रखना होगा। तो चलिए आपको इन बातों के बारे में बताते हैं, हो सकता है कि इससे आपका रिश्ता बेहतर हो जाए।
{"_id":"60ee662f8ebc3ec254124d98","slug":"relationship-tips-keep-these-four-things-in-mind-the-relationship-of-love-with-your-partner-will-be-strong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं वो 4 बातें, जो रिश्ते को मजबूत ही नहीं करती, पार्टनर संग प्यार भी बढ़ाती हैं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ये हैं वो 4 बातें, जो रिश्ते को मजबूत ही नहीं करती, पार्टनर संग प्यार भी बढ़ाती हैं
Wed, 14 Jul 2021 09:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पार्टनर को सम्मान दें
- कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर को वो सम्मान नहीं देते हैं, जिनके वे हकदार होते हैं। आपको ध्यान देना है कि अपने पार्टनर को प्यार करें, सम्मान दें, अपने फैसलों में शामिल करें आदि। खुद को महत्व देने की जगह पर पार्टनर को भी महत्व दें, इससे रिश्ते में मजबूती आने के साथ ही प्यार भी बढ़ेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
साथ में समय बिताएं
- प्यार के रिश्ते में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर संग समय बिताएं, उनके बारे में जानें, उनको समझें, उनकी जरूरतों को जानें, उनकी दुख-तकलीफ को समझें, उनके सुख में हिस्सा बनें आदि। लेकिन कई लोग अपने काम की वजह से अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन आपको अपने पार्टनर संग समय बिताना चाहिए, ताकि रिश्ता बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसा बहुत कुछ किन्तु सब कुछ नहीं
- फोटो : iStock
पैसों को बीच में न आने दें
- जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो ध्यान रहे कि कभी भी पैसों को बीच में न आने दें। आपने अपने पार्टनर पर कितना खर्च किया, आपके पार्टनर ने आप पर कितना खर्च किया जैसी बातें रिश्ते के लिए अच्छी नहीं होती हैं। कई बार पैसों को लेकर वाद-विवाद तक शुरू हो जाता है। इसलिए पैसों को कभी रिश्ते के बीच में न आने दें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
जरूरतों का रखें ध्यान
- दोनों पार्टनर के बीच में प्यार होना तो बहुत जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही कुछ और चीजें हैं जिनका ध्यान आपको देना चाहिए। आपको अपने पार्टनर को शॉपिंग पर ले जाना चाहिए, उनके खास दिन पर उपहार देना चाहिए, सरप्राइज प्लान करना चाहिए, कैंडल लाइट डिनर पर जाना चाहिए और समय-समय पर कहीं बाहर घूमने का भी प्लान करना चाहिए आदि।