फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में हो गई है पार्टनर से लड़ाई, तो ऐसे कह सकते हैं सॉरी, रिश्ते में लौट आएगी मिठास

Thu, 03 Jun 2021 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Jun 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
relationship tips If you have a fight with your partner in lockdown you can say sorry with the help of these tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। भले ही संक्रमितों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में कई जगहों पर लगाया गया लॉकडाउन अब भी जारी है। वहीं, लॉकडाउन लगने की वजह से ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों पर ही हैं, क्योंकि बाहर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। कपल भी घर पर ही एक-दूसरे के साथ प्यार भरा समय बिता रहे हैं। आखिर लंबे समय बाद कपल को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का इतना अच्छा मौका जो मिला है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान देखा जा रहा है कि कई कपल ऐसे भी हैं, जिनके बीच थोड़ी नोकझोंक या फिर लड़ाई तक हो रही है और इसका सीधा असर उनके रिश्ते पर पड़ रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने पार्टनर से मांफी मांगकर अपने रिश्ते को फिर से प्यार भरा बना सकते हैं। तो चलिए माफी मांगने के इन तरीकों के बारे में जानते हैं।

relationship tips If you have a fight with your partner in lockdown you can say sorry with the help of these tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घर के कामों में मदद करके

  • अब जब आपकी अपने पार्टनर से लड़ाई हो गई है, तो जाहिर है वो आपसे नाराज होंगे। ऐसे में आप ये कर सकते हैं कि घर के कामों में उनकी मदद कर सकते हैं। जैसे- खाना बनाने में, घर की सफाई में और घर के अन्य कामों में आदि। साथ ही इसी दौरान अच्छा सा मौका देखकर आपको उनसे माफी मांग लेनी चाहिए और यकीन मानिए वो आपको माफ भी कर सकते हैं।
relationship tips If you have a fight with your partner in lockdown you can say sorry with the help of these tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कैंडल लाइट डिनर अरेंज करके

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में फिर से प्यार भरे पल लौट आए, और आपके पार्टनर का गुस्सा दूर हो जाए तो फिर आप उनके लिए कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं। लॉकडाउन की वजह से आप बाहर तो नहीं जा सकते। ऐसे में आप घर पर ही कैंडल लाइट डिनर अरेंज कर सकते हैं। इसके लिए या तो आप बाहर से पार्टनर की पसंद का खाना मंगा सकते हैं या फिर खुद घर पर उनके लिए खाना बना सकते हैं और इसी दौरान आपको उनसे माफी मांग लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips If you have a fight with your partner in lockdown you can say sorry with the help of these tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उपहार देकर

  • कहते हैं जब किसी को मनाना हो तो इसमें उपहार काफी काम आते हैं। आप अपने पार्टनर को उपहार देकर भी माफी मांग सकते हैं। इसके लिए आप उनकी पसंद की कोई चीज ऑनलाइन शॉपिंग करके घर पर मंगा सकते हैं। जब आप उन्हें उनकी पसंद का गिफ्ट देंगे तो इसके साथ आप एक चिट्ठी पर सॉरी लिखकर भी उन्हें दे सकते हैं। यकीन मानिए इससे भी आपके रिश्ते में फिर से मिठास घुल सकती है।
विज्ञापन
relationship tips If you have a fight with your partner in lockdown you can say sorry with the help of these tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तारीफ करके

  • आखिर अपनी तारीफ सुनना किसे पसंद नहीं होता? हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उनकी तारीफ करे। अगर आपको अपने पार्टनर को मनाना है, तो आप उनके पास बैठकर उनकी तारीफ कर सकते हैं और उन्हें ये एहसास करा सकते हैं कि आपको अपनी गलती का एहसास है। ऐसे में जब आप उनसे माफी मांगेगे, तो वो आपको माफ कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed