फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद इसलिए लड़कियों का बढ़ जाता है वजन, पीछे छुपी हैं ये बड़ी वजह

Wed, 02 Jun 2021 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Jun 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
relationship tips Due to these reasons after marriage the weight of girls increases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब कोई लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो उनके जीवन की एक नई शुरुआत होती है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं को शादी के बाद जो सबसे ज्यादा दिक्कत होती है वो है उनका वजन का बढ़ जाना। शादी के कुछ समय बाद या दो साल के अंदर लड़कियां अपना वजन बढ़ने की वजह से काफी परेशान रहती हैं। महिलाएं इस समस्या को लेकर डॉक्टर से भी संपर्क करती हैं, लेकिन कई बार इससे भी ये समस्या नहीं रूकती। ऐसे में महिलाओं की परेशानी दोगुना बढ़ जाती है कि आखिर उनका ये बढ़ता वजन कैसे कम होगा। वहीं, महिलाओं के वजन बढ़ने को लेकर जहां एक तरफ कई लोग मानते हैं कि शादी के बाद महिलाएं खुद पर ध्यान नहीं देती, तो वहीं कई लोग मानते हैं कि उनके खानपान में बदलाव की वजह से भी उनका वजन बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या हो सकती हैं।

relationship tips Due to these reasons after marriage the weight of girls increases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आहार में बदलाव

  • शादी के बाद महिलाएं जब नए घर में जाती हैं, तो वो वहां के हिसाब से ढल जाती हैं। ऐसे में वहां का स्वादिष्ट भोजन खाने के कारण वो अनहेल्दी आहार का सेवन करने लगती हैं। जहां वो अपने मायके में एक अच्छी डाइट फॉलो करती थी, तो वहीं ससुराल की डाइट मायके से पूरी तरह अलग होती है, जिसके कारण उनका वजन भी बढ़ने लगता है।
relationship tips Due to these reasons after marriage the weight of girls increases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तनाव का बढ़ जाना

  • शादी होने पर लड़कियां खुश काफी होती हैं, लेकिन उन्हें ससुराल की जिम्मेदारी, सास-ससुर का ध्यान रखना, पति का ख्याल रखने समेत कई अन्य जिम्मेदारियों के चलते तनाव में आ जाती हैं। वहीं बदलती लाइफस्टाइल को स्वीकार करने में भी महिलाओं को दिक्कतें होती हैं, जिसकी वजह से भी उनका वजन बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips Due to these reasons after marriage the weight of girls increases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्यार-दुलार की वजह से

  • जब लड़की शादी होने के बाद ससुराल में जाती है, तो वहां उसका काफी ख्याल रखा जाता है और ससुराल के सभी सदस्य उन्हें प्यार करते हैं। पार्टी, फंक्शन होते हैं और तरह-तरह के भोजन बनाए जाते हैं। ऐसे में खुद महिलाएं भी केयरलेस हो जाती हैं और वो भी इस जीवन को जीने लगती है और फिर अनहेल्दी भोजन का सेवन करने की वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
relationship tips Due to these reasons after marriage the weight of girls increases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्यायाम न करना

  • शादी से पहले तक लड़कियां अपना काफी ख्याल रखती हैं। सुबह जल्दी उठती है, व्यायाम करती हैं और एक अच्छी डाइट लेती हैं। लेकिन शादी के बाद लड़कियां बदल जाती हैं और अपने खानपान से लेकर अपने व्यायाम पर ध्यान नहीं देती हैं। ससुराल जाकर वो व्यायाम नहीं करती हैं, जिसकी वजह से भी वजन बढ़ने लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed