फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर से इन मौकों पर कह सकते हैं आई लव यू, रिश्ते में नहीं आएगी खटास

Mon, 26 Apr 2021 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Apr 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
relationship tips I love you to partners on these occasions relationship will better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहते हैं जहां प्यार होता है, वहां काफी खुशी होती है और सबकुछ अच्छा ही अच्छा होता है। वहीं प्यार के ढाई अक्षर यानी आई लव यू का भी इस रिश्ते में काफी महत्व होता है। प्रेम की डोर हर रिश्ते को अपने साथ लेकर चलती है। ऐसे में कई बार प्यार के रिश्तों में भी खटास आने लगती है। कभी रिश्ते बिगड़ जाते हैं, तो कभी-कभी तो रिश्ते टूट तक जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे मौके होते हैं, जिन पर अगर आप अपने पार्टनर से आई लव यू कहते हैं, तो फिर आपके रिश्ते में खटास आना बेहद मुश्किल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

relationship tips I love you to partners on these occasions relationship will better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

परेशानी के समय

  • माना आप और आपके पार्टनर बेहद खुश रहते हों और आपकी जिंदगी में काफी प्यार हो। लेकिन कभी न कभी जीवन में ऐसा समय भी आता है, जब आपके पार्टनर परेशान हो। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप अपने पार्टनर से आई लव यू बोलें और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताएं। इससे वो आपको अपनी परेशानी बता सकते हैं और फिर आप मिलकर उसका समाधान निकाल सकते हैं।
relationship tips I love you to partners on these occasions relationship will better
Sorry, Smiley - फोटो : Pixabay

गलती के बाद

  • कोई भला कितना भी कहे कि उससे कभी कोई गलती नहीं हुई, लेकिन ऐसा बेहद ही कम देखने को मिलता है। कभी न कभी जाने-अनजाने व्यक्ति से गलती हो ही जाती है। वहीं, आपसे अपने पार्टनर को लेकर भी कोई गलती हुई होगी, जिसकी वजह से आपको उन्हें सॉरी बोलना पड़ता है। ऐसे में माफी मांगते समय अगर आप आई लव यू बोलते हैं, तो इससे आपका प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips I love you to partners on these occasions relationship will better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब बहस बढ़ने लगे

  • कई बार देखा जाता है कि किसी विषय को लेकर हम इतनी बातचीत कर लेते हैं, जिसकी वजह से बहस बढ़ जाती है और फिर ये बहस बढ़ना चालू हो जाती है। ऐसे में जब आपको लगे कि ये बहस सीरियस हो गई है तो खुद को चुप रखकर अपने पार्टनर को बोलने दें और आप बीच में आई लव यू बोल दें। देखें कैसे आपकी बहस बंद होकर दोनों के बीच प्यार बरसने लगेगा।
विज्ञापन
relationship tips I love you to partners on these occasions relationship will better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तारीफ करते समय

  • कहते हैं जब एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की तारीफ करता है, तो उन्हें काफी अच्छा लगता है। वहीं, ये तारीफ बाहर वालों के सामने हो, तो फिर तो क्या ही कहने। ऐसे में आप चाहे घर वालों के सामने, अकेले में या फिर बाहर वालों के सामने अपने पार्टनर की तारीफ कर रहे हैं, तो साथ में उन्हें आई लव यू भी बोल दें। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed